चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता मजदूर संघ चित्तौड़गढ़ इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद एवं भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के 10 जनवरी को जन्म दिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह मनाते हुए यहाँ साँवरिया चिकित्सालय में आयुर्वेदिक परिसर के पास विकसित गार्डन में विभिन्न तरह के 11 पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया।
भारतीय जनता मजदूर संघ के चित्तौड़गढ़ जिला उपाध्यक्ष विष्णु शंकर कुमावत ने बताया कि पूर्व जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. योगेश चन्द्र व्यास एवं वर्तमान जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सौरभ सिंह हाड़ा के मुख्य आतिथ्य मे तथा भारतीय जनता मजदूर संघ के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री विजय मलकानी एवं होम्योपैथिक वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. भारती सिंघल की अध्यक्षता में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ उक्त अवसर पर चिकित्सा सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण इनानी ,भगवती प्रसाद पोरवाल, गोपाल कृष्ण राठी, अल्लानूर, एल.एन.परमार, कंपाउंडर अनिल सिसोदिया, फुलवन्त सिंह सलूजा, परवींदर कौर, एडवोकेट राखी राव, इंद्रा सुखवाल, कंचन मलानि, एडवोकेट भारती गहलोत, निलेश बलदवा लक्ष्मण टहलयानी, जितेंद्र लोधी, मुकेश शर्मा तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। मलकानी के प्रदेश महामंत्री बनने पर डॉ. व्यास ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित रूप से मलकानी के प्रदेश महामंत्री बनने से चित्तौड़गढ़ जिले के मजदूर भाइयों को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा सभी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।