मनासा। ग्राम भारती मनासा द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर खड़ावदा का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आनंद मनावत जिला अध्यक्ष भारत विकास परिषद, आशीष पलोड़ पूर्व सचिव ग्राम भारती मनासा, दिलीप कुशवाह जिला शारीरिक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, परशराम गुड्डा जाट सरपंच ग्राम पंचायत खड़ावदा, बंसीलाल पोरवाल ग्राम भारती जिला समिति सदस्य, घीसालाल जाट जनपद सदस्य प्रतिनिधि, जरेसिंह जाट संयोजक सशिम खड़ावदा, बलराम जाट उप सरपंच ग्राम पंचायत खड़ावदा, पप्पू टेलर पूर्व जनपद सदस्य, प्रताप गरासिया समाज सेवक, अध्यक्षता नारायण जाट उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम अतिथि द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के बहनों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। मंचासीन अतिथियों का परिचय है संस्था प्रधानाचार्य पवन चौहान द्वारा कराया गया एवं मंचासीन अतिथियों का स्वागत सरस्वती युवा मंडल के सदस्य ललित जाट, मुकेश नाथ योगी, जगदीश जाट, प्रकाश जाट, निरंजन शर्मा, रमेश धनगर, मुकेश प्रजापत ने किया।
कार्यक्रम में कुशवाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरस्वती शिशु मंदिरों की वजह से आज बच्चों में संस्कार जीवित और शिशु मंदिर में पढ़े हुए बच्चे देश के लिए तन मन धन से समर्पित होते हैं। मानावत और जाट द्वारा भी संबोधित किया गया एवं कार्यक्रम सहभागी बने भैया/बहनों को बधाई शुभकामनाएं दी गई।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक, धार्मिक, राष्ट्रीय गीत, नाटक, राजस्थानी गीत का मंचन किया गया, जिसने ग्रामवासियों का मन मोह लिया। जिसकी ग्रामवासी द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई।
इस अवसर पर निलेश शर्मा, दिलीप नागदा, रामेश्वर धनगर, राकेश संघवी, शुभम मालवीय, विनोद धनगर, राहुल उपाध्याय, आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन महेश खींची प्रधानाचार्य दूधलाई ने किया एवं आभार संस्था प्रधानाचार्य पवन चौहान द्वारा व्यक्त किया गया।