BREAKING NEWS
महेश्वर से निकली जय महाकाल कांवड़ यात्रा का.. <<     खंडवा के मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी,बड़ौदा.. <<     KHABAR : भारतीय मजदूर संघ ने मनाया वरिष्ठ दिवस,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24.. <<     KHABAR : खेड़ी में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन.. <<     इंदिरा सागर डूब प्रभावित किसानों का बड़ा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में थमा मानसून, उमस ने बढ़ाई बेचैनी,.. <<     त्योहारों को लेकर महिदपुर पुलिस अलर्ट,.. <<     कालापीपल के खोकरा कला में 24 अगस्त को भव्य.. <<     KHABAR : डाकघर की स्पीड पोस्ट व पार्सल सेवा से.. <<     KHABAR : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने बैंकर्स की बैठक.. <<     शहडोल जिला अस्पताल में बदहाली की लाइव.. <<     KHABAR : क्लबफुट क्लिनिक में 12 बच्चों का उपचार, तीन.. <<     बोल बम के जयकारों से गूंजा पोलाय खुर्द, 20 किमी.. <<     KHABAR : 24 अगस्त को खोकरा कला में निकलेगी विशाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम गायरी गुड़ा और मायके आई.. <<     KHABAR ; 6 सितंबर को मंदसौर में होगा षष्ठम मालव.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य कावड़ यात्रा, गूंजे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2023, 7:16 pm
NEWS : अन्न क्षेत्र सेवा संस्थान ने गरीब असहाय लोगों को भोजन मिठाई वितरित करके मकर संक्रांति मनाई, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

भवानीमंडी। दान एवं परोपकार के पर्व मकर संक्रांति को अन्न क्षेत्र सेवा संस्थान भवानीमंडी ने वार्षिक उत्सव के रूप में मनाते हुए आयोजित किया। प्रातः 10.30 बजे आयोजित समारोह का प्रारंभ मां अन्नपूर्णा की आरती के साथ किया गया। उपस्थित लोगों ने गरीब असहाय लोगों को भोजन और मिठाई आदि का वितरण किया।

इस अवसर पर अन्न क्षेत्र के संरक्षक कालूलाल सालेचा, नंदकिशोर सोनी, अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, सचिव बल्लभदास गुप्ता, कोषाध्यक्ष अभयकुमार जैन, छगनलाल जैन, सदस्य रणछोड़ पोरवाल, दामोदर शुक्ला सहित भवानीमंडी के नागरिक, जनप्रतिनिधि, व्यापारीगण और भामाशाह उपस्थित थे। जैन सोशल ग्रुप भवानीमंडी के सभी सदस्यों ने भी इस अवसर पर अन्न क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान की और गरीबों को अपने हाथों से भोजन कराया एवं ऊनी वस्त्र वितरित किए।

अन्न क्षेत्र सेवा संस्थान के अध्यक्ष गोविंद गुप्ता एवं सचिव बल्लभदास गुप्ता ने बताया कि भवानीमंडी में अन्न क्षेत्र सेवा संस्थान पिछले 49 वर्षों से लगातार प्रतिदिन गरीब असहाय लोगों को भोजन प्रदान करने का कार्य कर रहा है। भोजन के साथ-साथ अन्न क्षेत्र असहाय लोगों को वस्त्र, गर्म कपड़े, कंबल, चरण पादुका, जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस आदि का वितरण भी करता है एवं अन्न क्षेत्र के द्वारा पिछले 10 वर्षों से प्रतिदिन राजकीय चिकित्सालय में आने वाले मरीजों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की जाती है एवं इस कार्य हेतु लोगों का भरपूर सहयोग अन्न क्षेत्र सेवा संस्थान को प्राप्त हो रहा है। अन्न क्षेत्र द्वारा प्रतिवर्ष मकर संक्रांति को वार्षिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है एवं यह 49 वां वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE