BREAKING NEWS
महेश्वर से निकली जय महाकाल कांवड़ यात्रा का.. <<     खंडवा के मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी,बड़ौदा.. <<     KHABAR : भारतीय मजदूर संघ ने मनाया वरिष्ठ दिवस,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24.. <<     KHABAR : खेड़ी में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन.. <<     इंदिरा सागर डूब प्रभावित किसानों का बड़ा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में थमा मानसून, उमस ने बढ़ाई बेचैनी,.. <<     त्योहारों को लेकर महिदपुर पुलिस अलर्ट,.. <<     कालापीपल के खोकरा कला में 24 अगस्त को भव्य.. <<     KHABAR : डाकघर की स्पीड पोस्ट व पार्सल सेवा से.. <<     KHABAR : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने बैंकर्स की बैठक.. <<     शहडोल जिला अस्पताल में बदहाली की लाइव.. <<     KHABAR : क्लबफुट क्लिनिक में 12 बच्चों का उपचार, तीन.. <<     बोल बम के जयकारों से गूंजा पोलाय खुर्द, 20 किमी.. <<     KHABAR : 24 अगस्त को खोकरा कला में निकलेगी विशाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम गायरी गुड़ा और मायके आई.. <<     KHABAR ; 6 सितंबर को मंदसौर में होगा षष्ठम मालव.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य कावड़ यात्रा, गूंजे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2023, 1:06 pm
BIG NEWS : नीमच में चायना डोर का कहर, जब ढलती शाम को घर के लिए निकला रौनक...., फिर जैसे ही बढ़ा आगे तो बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, दुर्घटना की भनक लगते ही अस्पताल के लिए दौड़े परिजन, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। देशभर के साथ अब नीमच शहर में भी चायना की डोर का कहर दिखाई देने लगा है। चायना डोर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को भी प्रकाश में आया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक निवास के सामने सब्जी मंडी चौराहा क्षेत्र से शनिवार शाम करीब 5 बजे 22 वर्षीय युवक रौनक पिता मनीष मुच्छाल (श्रीनाथ आर्केड) निवासी विकास नगर निकल रहे थे। इसी दौरान वे चायना की डोर की चपेट में आ गए। चायना का मांझा गर्दन में फंसने से वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज किया गया। फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। 

मकर संक्रांति के पूर्व वॉईस ऑफ एमपी ने उठाया था मुद्दा- 
शहर सहित जिलेभर में मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। प्रतिवर्ष दान-पुण्य के साथ गिल्ली-डंडा व पतंगबाजी भी उत्साह के साथ की जाती है। लेकिन पतंगबाजी में जिस चायनिज मांझे का उपयोग किया जाता है। वे आमजन के लिए दिनों दिन घातक साबित हो रहा है। इस मांझे की चपेट में आने से कई बाइक सवार हर साल घायल होते हैं। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए वॉईस ऑफ एमपी ने अपने ई-पेपर के अंक में चायना की डोर पर प्रतिबंध लगाने का मुद्दा उठाया था। बावजूद किसी भी जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। यदि समय रहते एक्शन लिया जाता तो शायद शहर में ये बड़ा हादसा नहीं होता। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE