मंदसौर। मंदसौर जिले के एक भक्त ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर श्री सांवलिया सेठ के चरणों में 01 किलो 40 ग्राम की चाँदी की जुतिया एवं बाँसुरी भेंट की है।
मंदसौर जिले के ग्राम हतुनिया निवासी ओमप्रकाश पाटीदार ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मण्डफिया (चित्तौड़गढ़) स्थित श्री सांवलिया सेठ के चरणों में चाँदी से निर्मित एक किलो चालीस ग्राम की जुतिया और एक बांसुरी सप्रेम भेट की।