मंदसौर। जवाहर नवोदय विद्यायल चयन परीक्षा 2023 कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आवेदन 31 जनवरी 2023 तक कर सकते हैं। परीक्षा के लिए 2022 में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत जिले के छात्र-छात्राएं अपना आवदेन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट पर कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 है। अधिक जानकारी के लिए प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यायल लदूना जिला मंदसौर से संपर्क करें।