नीमच। समाधान एक दिन के तहत लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से त्वरित सेवाएं प्रदान की जा रही है। ग्राम खडावदा निवासी रितेश पिता देवकरण कटारिया को लोकसेवा केन्द्र नीमच से बुधवार को मात्र एक घन्टे में ही डिजिटल खाता खसरा नकल मिल जाने से वह काफी खुश है। रितेश ने बुधवार को प्रातः 11 बजे लोकसेवा केन्द्र नीमच में डिजिटल खसरा नकल बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया और उसे बुधवार को ही दोपहर 12 बजे डिजिटल खसरा नकल मिल गई। मात्र एक घन्टे में डिजिटल खसरा नकल मिल जाने से वह काफी खुश है।