BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजकोट कथा में बागेश्वर सरकार का हिंदू.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी.. <<     BIG REPORT : कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जीरन-मल्हारगढ़ टू-लेन सड़क परियोजना को.. <<     KHABAR : स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बंद होगी.. <<     BIG NEWS : परिवहन नेटवर्क के साथ हरित विकास को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों.. <<     देवास में किडनैपिंग और ऑनलाइन जबरन वसूली का.. <<     गौरिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, ट्रक चालक से.. <<     KHABAR : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनेगा रोजगार.. <<     BIG NEWS : तस्करों की हाईटेक चाल फेल, जब मल्हारगढ़़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर वनमंडल कार्यालय.. <<     शाजापुर में नेशनल हाईवे-52 पर भीषण हादसा.. <<     माउंट आबू में 66वें केंद्रीय खेल प्रशिक्षण.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की एपीसी समूह.. <<     आकाशवाणी के 90 साल और 'मन की बात' के 12 वर्ष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2023, 5:46 pm
KHABAR : स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं स्वच्छता चैंपियन के साथ नपा अध्यक्ष की बैठक, नीमच को स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में 01 नम्बर पर लाने के लिए हुई अहम चर्चा, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में नीमच को श्रेष्ठ पायदान पर लाने के लिए स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं स्वच्छता चैंपियन के साथ नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने बैठक कर चर्चा की। 

नगर पालिका अध्यक्ष के कक्ष में आयोजित बैठक में शामिल सभी प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव रखे। जिसमें साफ सफाई के प्रति नागरिकों में जागरूकता फैलाने, सिंगल यूज़ प्लास्टिक पॉलिथीन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने, कचरा गाड़ी घरों पर नियमित पहुंचाने, सब्जी मंडी में खासतौर पर प्लास्टिक पॉलिथीन के उपयोग को हतोत्साहित करने आदि विषयों पर चर्चा की गई। 

बैठक में शामिल स्वच्छता चैंपियनो ने सार्वजनिक जगह पर होने वाले कार्यक्रम में जो गंदगी फैलती है उसकी साफ सफाई की व्यवस्था पर भी चर्चा की। गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाई पर भी निर्णय लिया गया। चार पहिया वाहनों में डस्टबिन रखने के प्रति लोगों में अवेयरनेस पैदा करने पर भी बातचीत हुई। बैठक में सभी की राय यह थी कि नीमच को स्वच्छता सुरक्षा में टॉप टेन में लाना चाहिए। 

बताते चलें कि 2015 के सर्वेक्षण में नीमच 478 नंबर पर था, विगत वर्षो में उत्तरोत्तर प्रगति कर 47 नंबर तक पहुंच गया। यहां कहना बहुत जरूरी होगा कि यदि नीमच को क्लीन और ग्रीन बनाना है तो शहर में स्वच्छता एवं पर्यावरण के क्षेत्र में जो संस्थाएं या राजनीतिक दल काम कर उन्हें नगर पालिका द्वारा पार्टी पॉलिटिक्स के चश्मे से देखते हुए प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने का नजरिया रखना चाहिए। 

बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी श्याम टांकवाल, अल्पना गिरी, अब्दुल नईम खान, विजय बाफना, भीमसिंह सैनी, सोनू खंडेलवाल, लक्ष्मी प्रेमानी, मनीष चौरसिया, रितु नागदा, तुषार लालका सहित स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं स्वच्छता चैंपियन मौजूद रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE