BREAKING NEWS
BIG NEWS : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर उमंग.. <<     KHABAR : नीमच के 11,468 पात्र परिवारों के लिए जरूरी.. <<     ठंडी हवाओं के बीच माउंट आबू में पर्यटकों की.. <<     BIG NEWS : लौटखेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की.. <<     BIG UPDATE: झांझरवाड़ा में निवेश और रोजगार की सफलता.. <<     BIG VIDEO NEWS : गांधीसागर में चीतों का नया ठिकाना,.. <<     वोट चोरी और बिजली कटौती के मुद्दे पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश.. <<     सुंदरसी में दर्दनाक हादसा, घर की लाइट सुधारते.. <<     KHABAR : बीएसएनएल की केबल बार-बार कटने से नेटवर्क.. <<     राजस्व रिकॉर्ड में आबादी दर्ज नहीं होने से.. <<     BIG NEWS : सरवानिया में जनता के भरोसे यातायात.. <<     BIG NEWS : नीमच से राजस्थान तक फरार आरोपियों पर.. <<     VIDEO NEWS : खनियांधाना में जमीनी विवाद बना खूनी जंग,.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ की पांच पंचायत.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर में चीतों के लिए तैयार हो रहा.. <<     KHABAR : राहुल गांधी ने निभाया वादा, बड़वानी की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2023, 6:02 pm
NEWS : कार में अवैध अफीम डोडाचूरा परिवहन करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार, साढ़े 30 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा सहित 61 हजार 700 रुपये नगद जब्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पारसोली थाना पुलिस ने मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान एक टोयोटा इटियोस कार से 30 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा के साथ 61 हजार 700 रुपये नगद जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि थानाधिकारी पारसोली महेंद्र सिंह के नेतृत्व मे मादक पदार्थाे का परिवहन करने वाले संदिग्धो पर नजर रखी जा रही थी। मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सालेटिया ग्राउण्ड पारसोली की तरफ से रुपारेल नदी तिराहा की ओर से एक कार टोयोटो इटियोस आ रही है, जिसमें अवैध मादक पदार्थ लेकर दो व्यक्ति आ रहे है। सूचना पर थानाधिकारी महेन्द्र सिंह मय जाप्ता एएसआई उदयलाल, कानि सीताराम, नरेन्द्र, गिरिराज, जितेन्द्र के रुपारेल नदी तिराहे पर पहुंचा एवं नाकाबंदी शुरु की। नाकाबंदी के दौरान सालेटिया ग्राउण्ड की तरफ से कार टोयोटा इटियोस तेज गति से आई, जिसमें से दो व्यक्ति उतरकर भागने लगे, जिनको पुलिस जाप्ता द्वारा पकडा गया। कार की नियमानुसार तलाशी के दौरान कार से 30 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा के 3 कट्टे मिले। दोनो आरोपियों की तलाशी में 61,700/- रुपये नगद भी बरामद हुए। अवैध अफीम डोडाचूरा एवं कार को जप्त कर आरोपी अजमेर जिले के बुबानी थाना गेगल निवासी सेठाराम पुत्र झंवरीलाल उर्फ जवरीलाल प्रजापत व जाटली थाना गेगल जिला अजमेर निवासी रंगलाल पुत्र भंवरलाल जाट को गिरफ्तार किया गया है। थाना पारसोली पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE