मंदसौर। राज्यपाल के दौरे को लेकर मंदसौर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया और कलेक्टर गौतम सिंह मय पुलिस बल रही पहुंचे जिला अस्पताल। यहां पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और सीएचएमओ ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा कर अस्पताल के सामने जहां कल चित्रकला प्रतियोगिता में शिरकत राज्यपाल करेंगे उस जगह का भी निरीक्षण किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से डॉग स्क्वायड की टीम ने भी जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने मीडिया को बताया कि जहां-जहां भी राज्यपाल के कार्यक्रम है उन सभी जगहों पर सैनिटाइजर कर दिया गया है। पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है सुरक्षा में सारे अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और बाहर से भी पुलिस बल बुलाया गया है। सभी होटल्स, लॉज चेक किए गए हैं। राज्यपाल की सुरक्षा में पुलिस की पूरी तैयारी है।
साथ ही राज्यपाल के दौरे को लेकर जिला अस्पताल के सामने अतिक्रमण भी हटाया गया। अवैध गुमटियां, हाथ ठेला को नगर पालिका की टीम द्वारा हटाया गया। नगर पालिका कर्मचारी ने बताया कि वीआईपी मूमेंट को देखते हुए जो यातायात में बाधक है और जो रोड पर हाथ ठेले वाले हैं उनको व्यवथित किया गया अवैध रूप से गुमटियां थी उनको हटाया गया है।