भवानीमंडी। सेठ आनंदी लाल पोद्दार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज प्रधानाचार्य सुरेश मालवीय एवं प्रभारी मुरली मनोहर सोनी के सानिध्य में हाड़ौती गौरव शिक्षक नायक पुस्तक का विमोचन किया गया। स्थानीय विद्यालय के सभी शिक्षक भी उपस्थित रहे। प्रमुख उमाराव, मिथलेश, पूजा मीना, ज्योति नागर, लक्ष्मी चतुर्वेदी, राजेंद्र गुप्ता, रामगोपाल मीणा, मोहम्मद शाकिब व रणजीत सिंह उपस्थित रहे।
इसी के तहत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी हाडोती गौरव शिक्षक पुस्तकें स्थानीय विद्यालय के सभी शिक्षकों को भूतपूर्व सैनिक बने सिंह गुर्जर द्वारा भेंट की गई।
इस दौरान प्रीति शर्मा प्रधानाचार्य, मुमताज बी, शीतल श्रीवास्तव, ज्योति गुप्ता, माणकचंद पाटीदार, दिनेश कुमार सोनी, कैलाशचंद सोनी, किरण जोशी व अनीता नागर उपस्थित रहे।