नीमच। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को निवास स्थित कार्यालय में मंत्रीगणों के साथ प्रदेश में आगामी 5 फरवरी संत रविदास जयंती से प्रारंभ हो रही विकास यात्रा की तैयारियों के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी संभागायुक्त और जिला कलेक्टरों से भी वीसी के माध्यम से चर्चा की।
मुख्यमंत्री चौहान ने वीसी में कहा, कि प्रदेश के सभी जिलों में 5 फरवरी से 20 फरवरी तक विकास यात्रा के दौरान स्वीकृत कार्याे का शिलान्यास एवं निर्माण कार्याे का लोकार्पण के कार्यक्रम आयोजित किए जावेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के लाभार्थियों को लाभ पत्र का वितरण एवं हितग्राही सम्मेलनों का आयोजन भी किया जावेगा।
नीमच जिले के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर मयंक अग्रवाल एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने भी मुख्यमंत्री की उक्त वीडियो कांफ्रेंसिंग में हिस्सा लिया।