नीमच। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने नीमच विधानसभा क्षेत्र में शीतलहर एवं पाले से फसल नुकसानी को लेकर सर्वे किए जाने के संबंध में बुधवार को कलेक्टर को पत्र लिख कर फसलों के नुकसानी का सर्वे किए जाने की बात कही है।
विधायक परिहार ने पत्र में बताया कि 15-16 जनवरी की रात्रि एवं इसके पश्चात के दिनों में शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के कारण विधानसभा क्षेत्र में किसानों की फसलें खराब होने की सूचना जनसम्पर्क के दौरान मिली है। चना, सरसो, धनिया, अफीम की फसल प्रभावित हुई है। किसान भी प्रभावित फसलों को लेकर सर्वे की मांग का रहे हैं। ऐसे में विधायक परिहार ने विधानसभा क्षेत्र में प्रभावित हुई फसलों का सर्वे कराने की मांग को लेकर कलेक्टर को पत्र लिखा।
इस संबंध में तहसीलवार दल का गठन कर कृषि वैज्ञानिक के साथ-साथ कृषि विभाग तथा राजस्व विभाग के मैदानी अमले को शामिल करते हुए किसानों के खेती का सर्वे कराया जाकर दल की सूचना से अवगत कराने का उल्लेख पत्र में किया है।