नीमच। ग्राम पंचायत पालसोडा के ग्राम देवीपुरा में सिंगल फेस मोटर उपलब्ध कराए जाने की मांग ग्रामीणों ने की जिस पर विधायक दिलीपसिंह परिहार ने अनुशंसा करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को पत्र लिख शीघ्र सिंगल फेस की मोटर लगाने की अनुशंसा की है। पालसोडा पंचायत के ग्राम देवीपुरा में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही थी। ग्रामीणजनों एवं सरपंचपति गुड्डू जाट ने विधायक परिहार द्वारा अनुशंसा किए जाने पर उनका आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।