नीमच। मध्य प्रदेश शासन के महामहिम राज्यपाल मंगु भाई पटेल आज 19 जनवरी 2023 से नीमच जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल 19 जनवरी 2023 को दोपहर 2 बजे गुजर बर्डिया मंदसौर से कार द्वारा प्रस्थान कर, अपरान्ह 3 बजे सीआरपीएफ मेस नीमच पहुचेंगे और 4 बजे नीमच में ट्रायबल होस्टल के निरीक्षण एवं हितग्राहियों को लाभ वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। महामहिम राज्यपाल इसी दिन शाम 5.15 बजे जिला प्रशासन के अधिकारियों की सीआरपीएफ आफीसर्स मैस नीमच में बैठक लेने के बाद रात्रि विश्राम नीमच में करेंगे।
महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल 20 जनवरी 2023 को प्रातः 10 बजे नीमच से कार द्वारा आंगनवाडी केन्द्र जावद के लिए प्रस्थान कर 10.45 बजे आंगनवाडी केन्द्र का निरीक्षण कर, बच्चों के साथ चर्चा तथा प्रातः 11.15 बजे स्कूल के विद्यार्थियों के साथ चर्चा करेंगे। महामहिम राज्यपाल दोपहर 12 से एक बजे तक सिकलसेल एनिमिया शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का निरीक्षण करेंगे, तदपश्चात दोपहर एक से 2 बजे तक जावद में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के आवास का निरीक्षण एवं हितग्राहियों के यहां भोजन करने के बाद, सीआरपीएफ मैस नीमच के लिए प्रस्थान करेंगे। महामहिम राज्यपाल शुक्रवार को अपरान्ह 3.05 बजे नीमच से हेलीकाप्टर द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।