नीमच। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल 19 एवं 20 जनवरी दो दिवसीय दौरे पर नीमच आ रहे हैं। वह कल दोपहर 3 बजे नीमच पहुंचेंगे। प्रशासन एवं पुलिस विभाग राज्यपाल की वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक-चौबंद है।
जैसा कि विदित है राज्यपाल मंगू भाई पटेल के लिए सरकार द्वारा जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था दी गई है। इसी को लेकर पूरा सरकारी अमला तमाम तैयारियों में व्यस्त हैं। राज्यपाल मंगू भाई पटेल कल मंदसौर से रवाना होकर 3 बजे नीमच सीआरपीएफ पहुंचेंगे। यहां रुकने के कुछ देर बाद 3:45 पर शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात शाम को वे प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा और रात्रि विश्राम भी सीआरपीएफ मैस में करेंगे।
20 तारीख को सुबह 10 बजे राज्यपाल नीमच से अठाना के लिए प्रस्थान करेंगे। जावद में भी उनके अन्य कार्यक्रम है। आंगनवाड़ी और धानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के मकान तक उनका द्वारा रखा गया है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल मंगू भाई पटेल तमाम कार्यक्रम में औपचारिकताओं को दरकिनार कर अनौपचारिक रहते हुए वन टू वन चर्चा को ज्यादा महत्व देना चाहते हैं।