मंदसौर। नगर पालिका परिषद मन्दसौर सीएमओ ने शहर का भ्रमण कर साफ सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सीएमओ ने कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। श्री कोल्ड चौराहा स्थित नमो उप वन का निरीक्षण कर सीएमओ ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने बताया कि नमो उप वन में हमने साफ-सफाई को देखा और परिसर में बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे थे, उनको मिट्टी से भरवाए गए। पूरा परिसर को लेवल में करवाया गया एक और गेट भी लगाया गया है। हम यहां पर औषधीय पौधे लगाएंगे और आज राज्यपाल का आगमन भी है उसी के चलते हम यहां आए हैं और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि नमो उप वन क्लीन रहना चाहिए।