BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच के 11,468 पात्र परिवारों के लिए जरूरी.. <<     ठंडी हवाओं के बीच माउंट आबू में पर्यटकों की.. <<     BIG NEWS : लौटखेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की.. <<     BIG UPDATE: झांझरवाड़ा में निवेश और रोजगार की सफलता.. <<     BIG VIDEO NEWS : गांधीसागर में चीतों का नया ठिकाना,.. <<     वोट चोरी और बिजली कटौती के मुद्दे पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश.. <<     सुंदरसी में दर्दनाक हादसा, घर की लाइट सुधारते.. <<     KHABAR : बीएसएनएल की केबल बार-बार कटने से नेटवर्क.. <<     राजस्व रिकॉर्ड में आबादी दर्ज नहीं होने से.. <<     BIG NEWS : सरवानिया में जनता के भरोसे यातायात.. <<     BIG NEWS : नीमच से राजस्थान तक फरार आरोपियों पर.. <<     VIDEO NEWS : खनियांधाना में जमीनी विवाद बना खूनी जंग,.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ की पांच पंचायत.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर में चीतों के लिए तैयार हो रहा.. <<     KHABAR : राहुल गांधी ने निभाया वादा, बड़वानी की.. <<     KHABAR : शाजापुर बस स्टैंड पर सांडों का संग्राम, 10.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2023, 7:38 pm
KHABAR : मंदसौर जिले के ग्राम लसूडिया इला पहुंचे महामहिम राज्यपाल पटेल, ग्राम चौपाल को किया संबोधित, बोले- भाग्य में लिखे हुए को कोई छीन नहीं सकता, पढ़े शाहरुख रज़ा की खबर

Share On:-

दलौदा। महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने मंदसौर आगमन के पश्चात दलोदा तहसील के ग्राम लसूडिया इला में ग्राम चौपाल आयोजित कर किसानों के समूह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को मिल रही विविध प्रकार की शासकीय योजनाओं के बारे में किसानों को बताया। आम जनों को संबोधित करते हुए कहा कि भाग्य में लिखे हुए को कोई छीन नहीं सकता, जो अपने भाग्य में लिखा है। वह अपने को ही मिलेगा। इस मौके पर सांसद सुधीर गुप्ता, मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, गरोठ विधायक देवीलाल धाकड़, जनपद पंचायत मंदसौर के अध्यक्ष बसंत शर्मा, नानालाल अटोलिया, कलेक्टर गौतम सिंह, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया मौजूद थे।

महामहिम राज्यपाल ने कहा कि भारतीय विचारधारा से संस्कार पाया। जिलों में लोगों को मिल रहे हैं। मानव एकमात्र ऐसा प्राणी है। जिसके पास बुद्धि है। उसका बेहतर उपयोग करें और करना भी चाहिए। बेटी बचाओ के क्षेत्र में लगातार काम किया जा रहा है। मां के बिना सृष्टि संभव नहीं है। सरकार ने पहला काम शुरू किया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैं। धुवे के कारण महिलाओं को टीवी जैसे रोक हो जाते थे। उसके लिए उज्जवला योजना लाई गई। जहां अनपढ़ है, वही गरीबी है, इसलिए अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं। अच्छे स्कूल में बढ़ाएं। अपने बच्चों के लिए नशे का त्याग करें। जिससे बच्चों का भविष्य बेहतर बनेगा। युवा सेवा की भावना से काम करें। अपनी सेवा भावना को आचरण में लाएं। खुद खुश रहें तथा दूसरों को भी खुश रखे। यही हम सब की भावना होनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जे के जैन द्वारा किया गया एवं आभार मंदसौर एसडीएम शिव लाल शाक्य द्वारा माना गया।

कार्यक्रम के दौरान गांव के किसानों के द्वारा महामहिम राज्यपाल को हनुमान मंदिर का चित्र, गाय का स्मृति चिन्ह, पोस्ता दाना, लहसुन की चटनी, अचार भी भेंट किए गए। महामहिम राज्यपाल द्वारा विशेष तौर पर कहा गया कि, केंद्र एवं प्रदेश शासन ने गरीबों और जरूरतमंदों की छोटी-छोटी आवश्यकताओं को समझा है, उनकी चिंता की है और उसी के अनुरूप योजना बनाकर उसे मैदानी स्तर पर क्रियान्वित किया है। उन्होंने अपने उदबोधन में शासन द्वारा संचालित सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजना तथा आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी।
राज्यपाल ने जनकल्याणकारी योजनाओं के मैदानी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन के लिए युवाओं से सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्राम के युवा आगे आकर योजनाओं के क्रियान्वयन में अपना योगदान दें, वह ग्राम के प्रत्येक परिवार को उनकी पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों से अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से शिक्षित करने की बात की। युवाओं को अपने गांव के विकास के लिए प्रेरित किया। 
सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा कहा गया कि आज बहुत ही खुशी का दिन है। आज हमें महामहिम राज्यपाल का सानिध्य प्राप्त हुआ। गुजरात में इनके द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किए गए। बेटियों को सशक्त बनाने में इनका महत्वपूर्ण योगदान है। प्राकृतिक खेती मे इनकी बहुत लगन है एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ाने के लिए यह हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं। रासायनिक खेती से दिनोंदिन भूमि की उर्वरा शक्ति खत्म होती जा रही हैं। 
मंदसौर विधायक सिसोदिया द्वारा कहा गया कि महामहिम राज्यपाल हमारे बीच पहुंचे हैं, यह हम सभी का सौभाग्य है। उन्होंने महामहिम राज्यपाल के जीवन भर के संघर्ष एवं अब तक की जीवन यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह गांव मेले के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां के किसान बहुत प्रगतिशील है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE