BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में नगर पालिका के शुद्ध पानी के दावे.. <<     KHABAR : साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की मांग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजकोट कथा में बागेश्वर सरकार का हिंदू.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी.. <<     BIG REPORT : कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जीरन-मल्हारगढ़ टू-लेन सड़क परियोजना को.. <<     KHABAR : स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बंद होगी.. <<     BIG NEWS : परिवहन नेटवर्क के साथ हरित विकास को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों.. <<     देवास में किडनैपिंग और ऑनलाइन जबरन वसूली का.. <<     गौरिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, ट्रक चालक से.. <<     KHABAR : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनेगा रोजगार.. <<     BIG NEWS : तस्करों की हाईटेक चाल फेल, जब मल्हारगढ़़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर वनमंडल कार्यालय.. <<     शाजापुर में नेशनल हाईवे-52 पर भीषण हादसा.. <<     माउंट आबू में 66वें केंद्रीय खेल प्रशिक्षण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2023, 10:21 am
BIG NEWS : भाग्य में लिखे हुए को कोई छीन नहीं सकता- पटेल, राज्यपाल ने ग्राम लसूडिया इला में चौपाल के दौरान आम जनों को किया संबोधित, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने मंदसौर आगमन के पश्चात दलौदा तहसील के ग्राम लसूडिया इला में ग्राम चौपाल आयोजित कर किसानों के समूह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को मिल रही विविध प्रकार की शासकीय योजनाओं के बारे में किसानों को बताया। आम जनों को संबोधित करते हुए कहा कि भाग्य में लिखे हुए को कोई छीन नहीं सकता, जो अपने भाग्य में लिखा है। वह अपने को ही मिलेगा। इस मौके पर सांसद सुधीर गुप्ता, मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, गरोठ विधायक देवीलाल धाकड़, जनपद पंचायत मंदसौर के अध्यक्ष बसंत शर्मा, नानालाल अटोलिया, कलेक्टर गौतम सिंह, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया मौजूद थे।

राज्यपाल ने कहा कि भारतीय विचारधारा से संस्कार पाया। जिलों में लोगों को मिल रहे हैं। मानव एकमात्र ऐसा प्राणी है। जिसके पास बुद्धि है। उसका बेहतर उपयोग करें और करना भी चाहिए। बेटी बचाओ के क्षेत्र में लगातार काम किया जा रहा है। मां के बिना सृष्टि संभव नहीं है। सरकार ने पहला काम शुरू किया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैं। धुएँ के कारण महिलाओं को टीवी जैसे रोग हो जाते थे। उसके लिए उज्जवला योजना लाई गई। जहां अनपढ़ है, वहीं गरीबी है, इसलिए अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं। अच्छे स्कूल में बढ़ाएं। अपने बच्चों के लिए नशे का त्याग करें। जिससे बच्चों का भविष्य बेहतर बनेगा। युवा सेवा की भावना से काम करें। अपनी सेवा भावना को आचरण में लाएं। खुद खुश रहें तथा दूसरों को भी खुश रखे। यही हम सब की भावना होनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जे के जैन द्वारा किया गया एवं आभार मंदसौर एसडीएम शिवलाल शाक्य द्वारा माना गया।

कार्यक्रम के दौरान गांव के किसानों के द्वारा राज्यपाल को हनुमान मंदिर का चित्र, गाय का स्मृति चिन्ह, पोस्ता दाना, लहसुन की चटनी, अचार भी भेंट किए गए। राज्यपाल द्वारा विशेष तौर पर कहा गया कि, केंद्र एवं प्रदेश शासन ने गरीबों और जरूरतमंदों की छोटी-छोटी आवश्यकताओं को समझा है, उनकी चिंता की है और उसी के अनुरूप योजना बनाकर उसे मैदानी स्तर पर क्रियान्वित किया है। उन्होंने अपने उदबोधन में शासन द्वारा संचालित सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजना तथा आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी।

राज्यपाल ने जनकल्याणकारी योजनाओं के मैदानी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन के लिए युवाओं से सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्राम के युवा आगे आकर योजनाओं के क्रियान्वयन में अपना योगदान दें, व ग्राम के प्रत्येक परिवार को उनकी पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों से अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से शिक्षित करने की बात की। युवाओं को अपने गांव के विकास के लिए प्रेरित किया। 

सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा कहा गया कि आज बहुत ही खुशी का दिन है। आज हमें राज्यपाल का सानिध्य प्राप्त हुआ। गुजरात में इनके द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किए गए। बेटियों को सशक्त बनाने में इनका महत्वपूर्ण योगदान है। प्राकृतिक खेती में इनकी बहुत लगन है एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ाने के लिए यह हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं। रासायनिक खेती से दिनोंदिन भूमि की उर्वरा शक्ति खत्म होती जा रही हैं। 

मंदसौर विधायक सिसोदिया द्वारा कहा गया कि राज्यपाल हमारे बीच पहुंचे हैं, यह हम सभी का सौभाग्य है। उन्होंने राज्यपाल के जीवन भर के संघर्ष एवं अब तक की जीवन यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह गांव मेले के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां के किसान बहुत प्रगतिशील है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE