BREAKING NEWS
BIG NEWS : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर उमंग.. <<     KHABAR : नीमच के 11,468 पात्र परिवारों के लिए जरूरी.. <<     ठंडी हवाओं के बीच माउंट आबू में पर्यटकों की.. <<     BIG NEWS : लौटखेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की.. <<     BIG UPDATE: झांझरवाड़ा में निवेश और रोजगार की सफलता.. <<     BIG VIDEO NEWS : गांधीसागर में चीतों का नया ठिकाना,.. <<     वोट चोरी और बिजली कटौती के मुद्दे पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश.. <<     सुंदरसी में दर्दनाक हादसा, घर की लाइट सुधारते.. <<     KHABAR : बीएसएनएल की केबल बार-बार कटने से नेटवर्क.. <<     राजस्व रिकॉर्ड में आबादी दर्ज नहीं होने से.. <<     BIG NEWS : सरवानिया में जनता के भरोसे यातायात.. <<     BIG NEWS : नीमच से राजस्थान तक फरार आरोपियों पर.. <<     VIDEO NEWS : खनियांधाना में जमीनी विवाद बना खूनी जंग,.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ की पांच पंचायत.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर में चीतों के लिए तैयार हो रहा.. <<     KHABAR : राहुल गांधी ने निभाया वादा, बड़वानी की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2023, 10:28 am
NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने केंद्रीय वित्तमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, एनपीएस फंड की जमा राशि शिक्षकों को लौटाने की मांग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चितौड़गढ़ । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय चित्तौड़गढ़ ने प्रदेश सभाध्यक्ष अरविंद व्यास, प्रदेश सचिव माध्यमिक शिक्षा रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में एनपीएस की राशि पुनः लौटाने की मांग को लेकर वित्त मंत्री भारत सरकार के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

जिला मंत्री प्रकाश चंद्र बक्शी ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा 1 जनवरी 2004 के पश्चात नियुक्त राज्य कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2022 से पुरानी पेंशन योजना में शामिल कर लिया है, इस कारण कार्मिकों के वेतन से एनपीएस अंशदान की कटौती भी बंद कर दी गई। वर्तमान में वर्ष 2004 से मार्च 2022 तक कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी की लाखों रुपए की राशि केंद्र सरकार के एनपीएस फंड में जमा है। इस राशि का उपयोग कार्मिकों को पेंशन देने के लिए इस्तेमाल किया जाना था। ओपीएस लागू होने से उद्देश्य समाप्त हो गया है। अब इस राशि को हमेशा के लिए कर्मचारियों को लौटाया जाना ही पूर्णतया उचित और तार्किक कदम प्रतीत होता है। एनपीएस फंड की जमा राशि का उपयोग शेयर बाजार में करने से इससे प्राप्त होने वाले लाभ अनिश्चित एवं जोखिम पूर्ण होते हैं जिससे कर्मचारियों में अपने भविष्य के प्रति निरंतर आशंकाएं बनी रहती है। यह अनिश्चितता पूर्ण व्यवस्था वृद्धावस्था में सुकून के बजाय तनाव देने वाली साबित हो रही है। पुरानी पेंशन योजना लागू होने के बाद इन कार्मिकों की जमा एनपीएस राशि वापस लौटाने की योजना केंद्र और राज्य सरकार के मध्य विवाद में फंस गई है जिससे कर्मचारियों में असंतोष का वातावरण बना हुआ है। संगठन ने कर्मचारी हितों के विपरीत समस्त गतिविधियों पर विचार करने के पश्चात इस विषय पर ध्यान आकृष्ट करने की दृष्टि से भारत सरकार के वित्त मंत्री को राजस्थान के सभी संसद सदस्यों के माध्यम से ज्ञापन देने का निश्चय किया। साथ ही संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से एनपीएस फंड से अस्थाई ऋण लेने वाले कार्मिकों से राज्य सरकार द्वारा ऋण की वसूली को स्थगित कराने की भी मांग की गई। एनपीएस फंड से अस्थाई ऋण लेने वाले कार्मिकों ने आवश्यकता होने पर ही ऋण लिया और राज्य सरकार द्वारा  उक्त फंड से आहरित राशि को रिकवरी के आदेश दिए गए जो अनुचित है। उन्होंने बताया कि ज्ञापन की प्रति संबंधित पक्षों को अन्य माध्यमों से भी भेजा जाएगा। ज्ञापन के समय जिला कलेक्टर से जिले बीएलओ की समस्या को लेकर चर्चा की। 

प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र पुरोहित, जिला संगठन मंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत, जिला मंत्री प्रकाश चंद्र बक्शी, जिला सभाध्यक्ष सैय्यद मुकर्रम अली, रणजीत राय, जोगेंद्र सिंह राणावत चितौड़गढ़ अध्यक्ष, पूरणमल लोहार डूंगला अध्यक्ष, चंदन सिंह शक्तावत उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE