नीमच। गणतंत्र दिवस समारोह की बैठक में निर्णय लिया गया है कि गणतंत्र दिवस 2023 समारोह जन आंदोलन सप्ताह की तरह मनाया जावेगा। जिससे की जन सामान्य देशभक्ति एवं गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में जागरूक हो सके। इस हेतु विभिन्न संस्थाओं में प्रतियोगिताएं एवं देशभक्ति से संबंधित आयोजन किए जावेंगे। 21 जनवरी 2023 को विद्यालयों में 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस से संबंधित पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा तथा प्रथम 3 बच्चों को जिला स्तरीय प्रोग्राम में सम्मानित किया जावेंगा। 22 जनवरी 2023 को जिले के समस्त निकायों में स्वच्छता अभियान एवं जन अभियान परिषद के माध्यम से ग्राम स्तरीय रैलियों का आयोजन किया जावेगा। 23 जनवरी 2023 को जिला स्तर पर 10 बजे जागरूकता रैली का आयोजन किया जावेगा। रैली में एनसीसी, एनएसएस एवं अन्य विद्यार्थियों को शामिल किया जावेगा। 24 जनवरी 2022 को जिले के समस्त महाविद्यालयों में 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान के महत्व को लेकर व्याख्यान का आयोजन किया जावेगा। 25 जनवरी 2023 को जिले के समस्त महाविद्यालयों में नुक्कड़ नाटक एवं समस्त विद्यालयों में गणतंत्र दिवस से संबंधित कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता एवं क्रिएटिव राईटिंग का आयोजन किया जावेगा।