चित्तौड़गढ । घटियावली रोड, गांधी नगर स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 12 से 18 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा सप्ताह एवं व्यवसायिक कौशल दक्षता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी में संस्थान में संचालित व्यवसायों की कार्यशाला एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बनाये गए जॉब मॉडल का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा कबड्डी, किकेट, वॉलीबाल, दौड़, चेयररेस एवं पोस्टर प्रतियोगिताओ का आयोजन भी किया गया। प्रदर्शनी के समापन समारोह में विजेताओं को ट्राफी और प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।