BREAKING NEWS
BIG NEWS : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर उमंग.. <<     KHABAR : नीमच के 11,468 पात्र परिवारों के लिए जरूरी.. <<     ठंडी हवाओं के बीच माउंट आबू में पर्यटकों की.. <<     BIG NEWS : लौटखेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की.. <<     BIG UPDATE: झांझरवाड़ा में निवेश और रोजगार की सफलता.. <<     BIG VIDEO NEWS : गांधीसागर में चीतों का नया ठिकाना,.. <<     वोट चोरी और बिजली कटौती के मुद्दे पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश.. <<     सुंदरसी में दर्दनाक हादसा, घर की लाइट सुधारते.. <<     KHABAR : बीएसएनएल की केबल बार-बार कटने से नेटवर्क.. <<     राजस्व रिकॉर्ड में आबादी दर्ज नहीं होने से.. <<     BIG NEWS : सरवानिया में जनता के भरोसे यातायात.. <<     BIG NEWS : नीमच से राजस्थान तक फरार आरोपियों पर.. <<     VIDEO NEWS : खनियांधाना में जमीनी विवाद बना खूनी जंग,.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ की पांच पंचायत.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर में चीतों के लिए तैयार हो रहा.. <<     KHABAR : राहुल गांधी ने निभाया वादा, बड़वानी की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2023, 10:58 am
KHABAR : राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को ‘’वोट जैसा कुछ नही, वोट डालेंगे हम’’ थीम पर आधारित कार्यक्रमों का होगा आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2023,को मतदाताओं को जागरूक करने एंव प्रजातंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिलास्‍तर व मतदान केन्‍द्र स्‍तर पर 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक मनाया जावेगा। मतदाता दिवस की थीम ‘वोट जैसा कुछ नही, वोट डालेगेंहम’’ रहेगी। इस थीम को केन्‍द्र में रखकर टीव्‍ही, रेडियों, सोशल मीडिया पर वेबीनार, सेमीनार, विचार, गोष्ठियां आदि का आयोजन किया जावेगा। साथ ही विभिन्‍न शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्‍यम से थीम का प्रचार किया जावेगा।   

राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस के दिन क्विज,रैली, मैराथनदौड, मानव श्रंखला का आयोजन, पेंटिक, पोस्टर,रंगोली, कार्टून,पंतग, ग्रिटिंग कार्ड केलीग्राफी, बीएलओं कौन, हिन्‍दी अंग्रेजी शपथ राईटिंग, स्‍पोट्स प्रतियोगिताएं विभिन्‍न सार्वजनिक स्‍थानों, मॉल, आदि के नुक्‍कड नाटक, युवाओं के लिए कार्यक्रम, लक्‍की ड्रा एवं अन्‍य संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन एवं ग्रामीण स्‍थानों पर हाट बाजारों में प्रचार-प्रसार डोन्‍डी पिटवाकर करवाया जावेगा।

महाविद्यालयीन स्‍तर पर ईएलसी क्‍ल्‍ब के माध्‍यम से वेबीनार आयोजित कर राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस की थीम ‘’ वोट जैसा कुछ नही, वोट डालेगेंहम’’पर विचार गोष्ठियां प्रस्‍तुत करना तथा ईएलसी क्‍लब से संबंधित गतिविधियां करवाकर, राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस के दिन किये जाने वाले प्रचार-प्रसार एवं मतदाता दिवस आयोजित कर, उसके फोटो ग्राफ्स भेजेगें । साथ ही ईएलसी क्‍लब का एक व्‍हाट्सएप ग्रुप क्रिएट कर भारत निर्वाचन आयोग को ग्रुप में जोडते हए फोटोग्राफ्स उस पर भेजने के निर्देश दिए गए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE