मंदसौर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचनअधिकारी गौतम सिंह के निर्देशन में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पी.जी. कॉलेज में जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के समस्त महाविद्यालयों के 52 प्रतिभागियों ने ष्वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हमष् विषय पर निबंध लिखा। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. के.आर. सूर्यवंशी, (जिला संगठक रासेयो) प्रो. अनिल कुमार आर्य (एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी), डॉ. शेखर जैन (मंदसौर विश्वविद्यालय) प्रो. निधि पालरिया (शास. महाविद्यालय दलौदा) द्वारा कराया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के निबंधों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मंदसौर गौतम सिंह द्वारा निर्मित चयन समिति के सदस्य सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, महिला बाल विकास अखिलेश जैन, प्राचार्य पी.जी. कॉलेज डॉ. एल. एन. शर्मा, एवं प्रो. सहायक प्राध्यापक अनिल कुमार आर्य द्वारा मूल्यांकन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रम में विजेताओं का चयन किया जावेगा।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेता विद्यार्थियों को 25 जनवरी 2023 को 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जावेगा। जिले में प्रथम स्थान पर चयनित निबंध को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हेतु भेजा जायेगा। जहां सम्पूर्ण प्रदेश से आए निबंधों का मूल्यांकन कर प्रथम तीन विजेताओं को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि से पुरुस्कृत किया जाएगा।