BREAKING NEWS
KHABAR : इंदौर में कीचड़ में बैठकर.. <<     उज्जैन में 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' स्टाइल में.. <<     KHABAR : नीमच में पहुंची संत रामपाल महाराज की.. <<     BIG UPDATE: MP में भारी बारिश का कहर! पन्ना समेत कई.. <<     BIG NEWS : सीबीएन का बड़ा शिकंजा, अंधेरे में हो रही थी.. <<     BIG NEWS : नरोत्तम को देख समर्थक बोले- देखो-देखो शेर.. <<     Vacancy Update: MP में 60 हजार शिक्षक पदों का बड़ा अपडेट! MPTET.. <<     उज्जैन पहुंचे क्रिकेटर तिलक वर्मा, गर्भगृह.. <<     JOB : नौकरी-अप्रेंटिसशिप की राह होगी आसान, अगस्त.. <<     भगवान श्री रामकुल्लेश्वर महादेव का 46वां भव्य.. <<     KHABAR : जनविश्वास अभियान में कलेक्टर का दौरा,.. <<     रतलाम कलेक्ट्रेट में हाई वोल्टेज ड्रामा,.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में विधायक विपिन जैन का औचक.. <<     KHABAR : अभिनेता मनोज जोशी भस्म आरती में हुए शामिल,.. <<     उज्जैन में विकास कार्यों के निरीक्षण पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सड़क किनारे मिला लापता युवक का.. <<     BIG VIDEO: उज्जैन जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड.. <<     बनास नदी उफान पर, पुल के ऊपर बहा पानी;.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2023, 5:21 pm
BIG REPORT : कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के प्रथम पुण्य स्मरण के अवसर पर गुर्जर समाज ने किया विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, पीड़ित मानवता की खातिर युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। आज कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के प्रथम पुण्य स्मरण के अवसर पर गुर्जर समाज द्वारा नीमच के रेड क्रॉस ब्लड सेंटर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस विशाल रक्तदान शिविर में गुर्जर समाज के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 107 यूनिट रक्तदान हुआ। 
इस अवसर पर पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष उमराव सिंह गुर्जर ने कहा कि गुर्जर समाज कुरीतियों को समाप्त कर लगातार राष्ट्र सेवा में अग्रसर हो रहा है। रक्तदान सेवा पीड़ित मानवता के लिए बहुत पुण्य कार्य है। समाज के युवाओं को रचनात्मक भूमिका के लिए आगे आकर मानवता की सेवा में अपना योगदान देना चाहिए। जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। हमारा जन्म इसीलिए हुआ है। समाज सेवा का क्षेत्र बड़ा विस्तृत है। गुर्जर समाज के जिलाध्यक्ष चंपालाल गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला समाज के महानायक रहे।समाज उन्हीं की प्रेरणा से कुरीतियों को समाप्त कर लगातार आगे बढ़ रहा है। बैसला जी ने अच्छा स्वास्थ्य, अच्छी शिक्षा, शिक्षित मां और कर्ज मुक्त समाज का नारा दिया, जिसे हमें आत्मसात करना चाहिए। कर्नल बैंसला ने गुर्जर समाज को संगठित कर अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। 
कार्यक्रम में सम्मिलित रतनगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि कचरू लाल गुर्जर ने कहा कि हमें गर्व है गुर्जर समाज रचनात्मक कार्य में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम का प्रारंभ कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की छवि पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर अपर कलेक्टर आकांक्षा कठारिया, सीएमएचओ डॉ एसएस बघेल, समाज के युवा अध्यक्ष दीपेश गुर्जर,हरगोविंद दीवान, राकेश सोनकर, मुकेश फौजी, धनराज, जगदीश, सीताराम, श्याम बरखेड़ा गुर्जर, जीतमल और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में रेड क्रॉस सोसाइटी के सत्येंद्र सिंह राठौड़ के साथ ब्लड बैंक,आरबीएस नर्सिंग कॉलेज और ज्ञानोदय नर्सिंग इंस्टिट्यूट के स्टाफ आदि का सराहनीय योगदान रहा। रक्तदान शिविर के आयोजन और इसे सफल बनाने में चंपालाल गुर्जर और उनकी टीम ने अपनी महती भूमिका अदा की। अतिथियों द्वारा रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मानसिंह गुर्जर ने किया और आभार ओम प्रकाश द्वारा व्यक्त किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE