उज्जैन। भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने धर्मनगरी उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह के चौखट पर मत्था टेककर विशेष पूजा-अर्चना की बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
पूर्व में भी महाकाल दरबार में हाजिरी लगा चुके तिलक वर्मा ने आगामी क्रिकेट मैचों में अपनी और भारतीय टीम की सफलता के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के उपरांत उन्होंने महाकाल लोक की भव्य व्यवस्थाओं की सराहना भी कि बाबा के चरणों में शीश नवाकर उन्हें असीम आत्मिक शांति और ऊर्जा मिलती है, और वे मैदान पर देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का नया संकल्प लेकर लौट रहे हैं।