मनासा। गोगाजी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर मनासा नगर में शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य चल समारोह निकाला गया। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने सहभागिता की।
ढोल-डीजे और धार्मिक जयघोष के बीच निकले चल समारोह का नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। गोगाजी महाराज के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय नजर आया।
चल समारोह में आकर्षक झांकियां, धार्मिक ध्वज तथा पारंपरिक वेशभूषा में शामिल समाजजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। युवाओं के साथ महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर आयोजकों एवं समाजजनों ने गोगाजी महाराज से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी वर्षा की कामना की। आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देखने को मिला।
गोगाजी महाराज जयंती पर निकले भव्य चल समारोह ने मनासा में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता की झलक प्रस्तुत की।