मंदसौर। शिवना तट पर स्थित तीन छतरी बालाजी धाम पर प्रख्यात पण्डित भीमाशंकर शास्त्री के मुखारविंद से भागवत गीता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 7 दिवसीय है। भीमाशंकर शास्त्री की भागवत कथा में सैकड़ों की संख्या में उमड़ी भीड़। मंदसौर व आसपास के गांव से महिलाएं पुरुष कथा स्वर्ण करने के लिए तीन छतरी बालाजी धाम आ रहे हैं और भागवत कथा का श्रवण कर रहे हैं। सभी भक्तों के बैठने के लिए टेंट पांडाल लगाए गए। पीने के पानी की व्यवस्था भी बालाजी धाम के भक्तों द्वारा की गई। कथा श्रवण करने आने वाले किसी भी भक्त को असुविधा न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सभी व्यवस्थाएं की गई है।