BREAKING NEWS
Vacancy Update: MP में 60 हजार शिक्षक पदों का बड़ा अपडेट! MPTET.. <<     उज्जैन पहुंचे क्रिकेटर तिलक वर्मा, गर्भगृह.. <<     JOB : नौकरी-अप्रेंटिसशिप की राह होगी आसान, अगस्त.. <<     भगवान श्री रामकुल्लेश्वर महादेव का 46वां भव्य.. <<     KHABAR : जनविश्वास अभियान में कलेक्टर का दौरा,.. <<     रतलाम कलेक्ट्रेट में हाई वोल्टेज ड्रामा,.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में विधायक विपिन जैन का औचक.. <<     KHABAR : अभिनेता मनोज जोशी भस्म आरती में हुए शामिल,.. <<     उज्जैन में विकास कार्यों के निरीक्षण पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सड़क किनारे मिला लापता युवक का.. <<     BIG VIDEO: उज्जैन जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड.. <<     बनास नदी उफान पर, पुल के ऊपर बहा पानी;.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का जावद-नयागांव रोड और ग्राम.. <<     नक्की झील पर फायरिंग से मचा हड़कंप,फायरिंग का.. <<     BIG UPDATE VIDEO : भोपाल से चल रहा था करोड़ों का खेल!.. <<     KHABAR : बनास नदी उफान पर, पुल के ऊपर बहा पानी,.. <<     KHABAR : बड़वानी 31 अगस्त को निकलेगा 46वां श्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2023, 3:35 pm
NEWS : PM की कॉन्फ्रेंस से पहले नेवी चीफ को हुआ कोरोना, एडमिरल हरि कुमार कॉन्फ्रेंस छोड़कर दिल्ली गए, 21 और लोग भी संक्रमित मिले,पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीनों सेनाओं की कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस की अहम बैठक में शामिल हुए हैं। कॉन्फ्रेंस भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 3.05 बजे तक चलेगी। PM के कॉन्फ्रेंस में शामिल होने से पहले नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार कोविड पॉजिटिव आए हैं। उन्हें कॉन्फ्रेंस बीच में छोड़कर वापस दिल्ली जाना पड़ा। वे शुक्रवार देर शाम स्पेशल प्लेन से दिल्ली रवाना हुए।

प्रधानमंत्री मोदी के आने से पहले कॉन्फ्रेंस और उनकी सुरक्षा से जुड़े 1300 कर्मचारियों-अधिकारियों का कोविड टेस्ट हुआ था। इनमें डॉक्टर, सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। नौसेना प्रमुख को मिलाकर 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को ड्यूटी से हटा दिया गया है। किसी में गंभीर लक्षण नहीं हैं।

प्रधानमंत्री कुछ देर में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर देश की 11वीं वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ट्रेन के कोच में ही PM बच्चों से बात भी करेंगे। PM आज सुबह 9.25 बजे दिल्ली से विशेष विमान के जरिए भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट आए। यहां से 9.30 बजे हेलिकॉप्टर से लाल परेड मैदान के हेलीपैड पहुंचे। यहां से कार से सुबह 10 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में पहुंचे। कॉन्फ्रेंस में PM 5 घंटे रहेंगे। PM के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी भोपाल पहुंचे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE