नीमच। जिले के जावद-नयागांव मार्ग पर गुरुवार रात एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान अंबालाल पिता मांगीलाल धनगर (38), निवासी झार्डा, जिला मंदसौर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अंबालाल करीब एक माह पहले घर से निकला था और इसके बाद से वह घर नहीं लौटा था।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।