BREAKING NEWS
Vacancy Update: MP में 60 हजार शिक्षक पदों का बड़ा अपडेट! MPTET.. <<     उज्जैन पहुंचे क्रिकेटर तिलक वर्मा, गर्भगृह.. <<     JOB : नौकरी-अप्रेंटिसशिप की राह होगी आसान, अगस्त.. <<     भगवान श्री रामकुल्लेश्वर महादेव का 46वां भव्य.. <<     KHABAR : जनविश्वास अभियान में कलेक्टर का दौरा,.. <<     रतलाम कलेक्ट्रेट में हाई वोल्टेज ड्रामा,.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में विधायक विपिन जैन का औचक.. <<     KHABAR : अभिनेता मनोज जोशी भस्म आरती में हुए शामिल,.. <<     उज्जैन में विकास कार्यों के निरीक्षण पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सड़क किनारे मिला लापता युवक का.. <<     BIG VIDEO: उज्जैन जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड.. <<     बनास नदी उफान पर, पुल के ऊपर बहा पानी;.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का जावद-नयागांव रोड और ग्राम.. <<     नक्की झील पर फायरिंग से मचा हड़कंप,फायरिंग का.. <<     BIG UPDATE VIDEO : भोपाल से चल रहा था करोड़ों का खेल!.. <<     KHABAR : बनास नदी उफान पर, पुल के ऊपर बहा पानी,.. <<     KHABAR : बड़वानी 31 अगस्त को निकलेगा 46वां श्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2023, 5:36 pm
KHABAR : सेवानिवृत हुए प्रधान जिला न्यायाधीश,पी एल वी नें दी विदाई, कहा भारतीय सेना में भी दी थी सेवाएं, पढ़े अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिला न्यायालय मंडलेश्वर में 13 माह की सेवा के बाद प्रधान जिला न्यायाधीश डी के नागले 31 मार्च कों सेवा निवृत हो गए। उनका विदाई समारोह विधिक सेवा प्राधिकरण के ए डी आर सेंटर में पैरालीगल वालेंटियर्स द्वारा समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह में कुटुम्ब न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश मैरी मार्गरेट फ्रांसिस डेविड विशेष न्यायाधीश शमरोज खान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जिला न्यायाधीश नरेन्द्र पटेल की उपस्थित में जिले की सभी न्यायिक तहसीलो में कार्यरत पैरालीगल वालेंटियर्स नें सेवा मुक्त हुए प्रधान जिला न्यायाधीश डी के नागले कों स्मृति चिन्ह प्रदान किये एवं सभी न्यायाधीशो का पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया।

 स्वागत भाषण में सचिव जिला न्यायाधीश नरेन्द्र पटेल नें बताया की डी के नागले साहब नें भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देकर देश का मान बढ़ाया। आपनें संयुक्त राष्ट्र के अभियान के तहत अफ्रीका में भारतीय सेना के दल में शामिल हुए और देश  का मान बढ़ाया। आपके कार्यकाल में नेशनल लोक अदालत में सबसे अधिक प्रकरण निपटाने के मामले में जिला अग्रणी रहा। पर्यावरण प्रेमी श्री नागले नें वृक्षारोपण में बहुत रूचि दिखाई। लोक अदालत के प्रचार प्रसार में आपने निमाड़ी बोली कों अपनाने की शुरुआत की थी।  


विशेष न्यायाधीश शमरोज खान ने अपने संबोधन में कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे  डी के नागले साहब के साथ कार्य करने का मौका मिला। अपने स्वागत के उत्तर में पी एल वी कों सम्बोधित करते हुए। डी के नागले नें कहा की सभी पी एल वी जरूरत मंद व्यक्तियों कों कानूनी सहायता और जानकारी उपलब्ध कराए लोगों कों शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। कसरावद से आकील खान नें भी सम्बोधित करते हुए बताया की। जिला न्यायाधीश डी के नागले जी द्वारा लीगल एड के कार्यक्रमों में विशेष रूचि लेते हुए। न्याय से वंचित लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया साथ ही दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाने जैसे सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन विधिक सेवा के माध्यम से कर जिले में विधिक सेवा के प्रति लोगों का रुझान बढ़ाया है। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश कुमार राजदीप नें किया।  आभार रामेश्वर कर्मा नें माना। इस अवसर पर जोजू एम आर, देवदत्त एक्कल, राजेश पवार, दीपमाला शर्मा, अंजली कर्मा, रानी यादव, सुनीता तटवारे, रानी अग्रवाल, उर्वशी वर्मा, सुनीता भालसे, श्वेता दाणे उपस्थित रहे।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE