शाजापुर। सभी कर्मचारी पदीय कर्त्तव्यों एवं सौंपे गये कार्यों का निर्वहन सक्रियता के साथ समय पर करें। उक्त निर्देश कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने आज कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारियों की बैठक लेकर दिये।
कलेक्टर कन्याल ने सभी कर्मचारियों से कहा कि वे समय पर कार्यालय आएं। अपने कार्यों को लंबित नहीं रखें। फाईलों का निष्पादन अच्छे से अध्ययन के उपरांत समय पर करें। कार्यों में पारदर्शिता रखें। कार्यालय में आने वाले आवेदकों के आवेदनों का निराकरण समय पर करें। गरीबों एवं जरूरतमंदों को शासन की योजना से जितना जल्दी हो सके, त्वरित गति से सक्रियता के साथ लाभांवित करें। कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी जरूरतमंद एवं गरीब शासन की योजना से लाभ प्राप्त करने में वंचित न रहे। किसी भी कार्य के निराकरण में सकरात्मक सोच रखें। अपने आसपास साफ-सफाई रखें। कार्यालय में गंदगी करने वाले या यहां-वहां गुटका-पाउच खाकर थूकने वालों पर 500 रूपये का फाईन करें।
कलेक्टर ने कहा कि जो कर्मचारी बेहतर कार्य करेगा, उसे एक महीने की पहली तारीख पर होने वाले कार्यक्रम में प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित करेंगे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।