नीमच। जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक, अति पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात सप्ताहह के पांचवे दिन दिनांक 28 अप्रैल 2023 को वाहन चैकिंग के दौरान चालकों एवं आमजनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
इसी तारतम्य में यातायात सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 28 अप्रैल को शराब पीकर वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई।
वाहन चैकिंग के दौरान 04 शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालको के प्रकरण तैयार किये गए जिनको न्यायालय पेश किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बिना हेलमेंट वाहन चालको के विरूद्ध 20 चालान बनाये जाकर समन राशी 6000 रूपए रूपये वसूल की गई, परमिट शर्तो का उल्लंघन करने पर 01 ऑटो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए समन राशी 5000 रूपए वसूल की गई, बिना सिट बेल्ट के वाहन चालको के विरूद्ध 26 चालान बनाकर 13,000 समन शुल्क तथा अन्य वाहन चालको के विरूद्ध कुल 01 चालान बनाये जाकर समन राशी 500 रूपये वसूल की गई। इस प्रकार जिला नीमच में कुल 48 चालान बनाये जाकर समन राशी 24500 रूपये वसूल की गई।