शाजापुर। आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र 169 कालापीपल के चयनित 20 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का ज्ञान,दृष्टिकोण,अभ्यास संबंधी सर्वेक्षण करने के लिए शासकीय महाविद्यालय कालापीपल में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को प्रगणक नियुक्त किया गया है। आज कालापीपल महाविद्यालय में प्रगणकों को सर्वे के लिए प्रशिक्षण दिया गया और सर्वे सामग्री प्रदाय की गई।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।