BREAKING NEWS
KHABAR : उज्जैन में पीएम मोदी के लिए महाकाल मंदिर.. <<     देवास में अवैध शराब की होम डिलीवरी का.. <<     शिवपुरी हॉस्टल का शर्मनाक हाल! खाने में.. <<     NEWS : कृषि मैपर ऐप सहित कई समस्याओं पर कृषि.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में उतरी समूची.. <<     देवास पुलिस का बड़ा डिजिटल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : पाल रोड पर पुलिस का बड़ा धमाका, तस्करों की.. <<     BIG NEWS : वर्दी का रौब दिखाना पड़ा महंगा, ढाबे पर.. <<     KHABAR : प्रदेश की खुशहाली के लिए जिलेभर में विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर विधायक विपिन जैन का वाहन राजधानी.. <<     VIDEO NEWS: मोदी नेतृत्व के 12 साल पूरे, नीमच में भाजपा.. <<     KHABAR : इंस्टाग्राम प्रेमजाल ठगी का खुलासा,.. <<     KHABAR : श्री कृष्ण-सुदामा गौशाला में केक नहीं, गौ.. <<     BIG NEWS : हार के डर से जानबूझकर की गलती, मीनाक्षी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी.. <<     BIG NEWS : एसपी विनोद मीना का बड़ा प्रशासनिक फैसला,.. <<     VIDEO NEWS: घर से रोज़गार की तलाश में निकला 21 वर्षीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 29, 2023, 1:15 pm
KHABAR : उप संचालक सतीश निगम शासकीय सेवा से हुए सेवानिवृत्त, कमिश्नर कार्यालय में दी गई विदाई, कमिश्नर अनिल सुचारी ने कहा- निगम में सकारात्मकता सबसे बड़ा गुण, पढ़े खबर 

Share On:-

रीवा। संभागायुक्त कार्यालय में उप संचालक के पद पर पदस्थ सतीश निगम अपने शासकीय सेवाकाल के लगभग 40 वर्ष पूर्ण कर आज शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गये। कमिश्नर कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में कमिश्नर अनिल सुचारी ने कहा कि सतीश निगम में सबसे बड़ा गुण उनकी सकारात्मकता है। उनमें सीखने की ललक है जिसके कारण वह कठिन से कठिन कार्य भी सहजता से कर लेते हैं।                

कमिश्नर सुचारी ने कहा कि निगम का कार्यालय के सभी लोगों से पारिवारिक सदस्य जैसा व्यवहार रहा। वह सभी के सुखदुख में बराबर साझेदार होते रहे हैं। सुचारी ने कहा कि मैंने अपने सेवाकाल में ऐसा साथी अधिकारी नहीं देखा। उन्होंने निगम के सुखद भविष्य की कामना की तथा परिवार के साथ स्वस्थ्य रहकर आगामी जीवन सुखमय एवं व्यवस्थित ढंग से व्यतीत करने की बात कही।                  

इस अवसर पर अपर आयुक्त छोटे सिंह ने कहा कि  निगम के सभी के साथ सहज व अच्छे संबंधों के कारण कार्यालय के सभी कार्य आसानी से हो जाते थे। उनका सभी पर विश्वास रहा। निगम की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि उन्होंने निष्कलंक शासकीय सेवा की। उनका खालीपन भरना मुश्किल होगा। अपर आयुक्त ने  निगम को आत्मसम्मान के साथ शासकीय सेवा पूर्ण करने की बधाई दी तथा आगामी सुखमय जीवन के लिये शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उप संचालक पंचायत डीएस सिंह ने कहा कि निगम अपने सेवाकाल में कर्तव्य व कार्य से संतुष्ट होंगे वह जहां भी रहे ईमानदारी से काम किया। उनके सुखमय जीवन की कामना सिंह ने की।                

अपने उद्बोधन में सतीश निगम ने कहा कि मैंने अपने शासकीय सेवा को मिशन समझकर कार्य किया। मुझे हमेशा वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन व कनिष्ठों का सहयोग मिला जिससे मैंने सम्मापूर्वक अपनी अधिवार्षिकी पूर्ण की। उन्होंने सभी से सहयोग की अपेक्षा की।                  

सतीश निगम को कमिश्नर कार्यालय एवं राजस्व मंडल के अधिकारियों कर्मचारियों ने स्मृति चिन्ह एवं शाल श्रीफल भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन स्टेनों अवनीश शर्मा ने किया। इस दौरान संयुक्त आयुक्त निलेश परीख, उपायुक्त राजस्व एके ओहरी सहित सतीश निगम की धर्मपत्नी स्नेहलता निगम तथा दोनों सुपुत्र एवं कमिश्नर कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE