BREAKING NEWS
KHABAR : उज्जैन में पीएम मोदी के लिए महाकाल मंदिर.. <<     देवास में अवैध शराब की होम डिलीवरी का.. <<     शिवपुरी हॉस्टल का शर्मनाक हाल! खाने में.. <<     NEWS : कृषि मैपर ऐप सहित कई समस्याओं पर कृषि.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में उतरी समूची.. <<     देवास पुलिस का बड़ा डिजिटल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : पाल रोड पर पुलिस का बड़ा धमाका, तस्करों की.. <<     BIG NEWS : वर्दी का रौब दिखाना पड़ा महंगा, ढाबे पर.. <<     KHABAR : प्रदेश की खुशहाली के लिए जिलेभर में विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर विधायक विपिन जैन का वाहन राजधानी.. <<     VIDEO NEWS: मोदी नेतृत्व के 12 साल पूरे, नीमच में भाजपा.. <<     KHABAR : इंस्टाग्राम प्रेमजाल ठगी का खुलासा,.. <<     KHABAR : श्री कृष्ण-सुदामा गौशाला में केक नहीं, गौ.. <<     BIG NEWS : हार के डर से जानबूझकर की गलती, मीनाक्षी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी.. <<     BIG NEWS : एसपी विनोद मीना का बड़ा प्रशासनिक फैसला,.. <<     VIDEO NEWS: घर से रोज़गार की तलाश में निकला 21 वर्षीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 29, 2023, 1:18 pm
REPORT : विधानसभा अध्यक्ष ने की देव तालाब क्षेत्र के 303 करोड़ रूपये की लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए बरसात के पहले सड़कों और पुलों का निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

रीवा। देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा 303 करोड़ रूपये की लागत से 40 सड़कों एवं पुल-पुलियों का निर्माण कराया जा रहा है। सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में विधानसभा अध्यक्ष  गिरीश गौतम ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य बरसात से पहले पूरा करायें। सड़कों के निर्माण में यदि किसी तरह की बांधा है तो उसे तत्काल दूर किया जायेगा। सड़कों तथा पुलों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। सड़क निर्माण से जुड़े विभागों के अधिकारी निर्माण कार्यों की प्रगति की सतत निगरानी करें। आगामी समीक्षा बैठक 20 मई को आयोजित की जायेगी। बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।                

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने जल जीवन मिशन तथा पीएचई विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में नल जल योजनाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी की सर्वाेच्च प्राथमिकता की योजना में जल जीवन मिशन के कार्य शामिल हैं। क्षेत्र में कई बड़ी समूह नल जल योजना के कार्य कराये जा रहे हैं। नल जल योजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं है। कई स्थनों पर पाइप खुले में छोड़ दिये गये हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा पंचायत पदाधिकारियों को विश्वास मे लेकर नल जल योजना का कार्य करायें। जल की आपूर्ति गांव की प्रत्येक बसाहट के हर घर में सुनिश्चित करें। केवल कुछ घरों में पानी की आपूर्ति को नल जल योजना की पूर्णतरू नहीं माना जायेगा। ग्राम शाह, रामपुर, झलवार, शिवराजपुर, गनिगवां, खटखरी, डिघवार में मौके पर जाकर नल जल योजना का निरीक्षण कर रिपोर्ट दें। नल जल योजनाओं तथा हैण्ड पंपों के सुधार के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम एवं ब्लाक में बनाये गये कंट्रोल रूम में फोन नंबर का प्रचार-प्रसार करायें जिससे आमजनता पेयजल संबंधी कठिनाईयों की सूचना दे सके।                

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने संजय गांधी हास्पिटल भवन में सुधार, मनगवां में ओवर ब्रिाज निर्माण, जरहा में पुल निर्माण, देवतालाब कालेज की सड़क निर्माण, बदवार सीतापुर मऊगंज मार्ग निर्माण सहित विभिन्न सड़कों के निर्माण की समीक्ष की। उन्होंने कहा कि देवतालाब की ओर मुड़ने वाले फोनलेन की सर्विस रोड में सुधार तथा जल भराव की समस्या को दूर करायें। बैठक में रीवा संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी ने कहा कि सभी अधिकारी तय की गयी समय सीमा में निर्माण कार्यों को पूरा करायें। निर्माण एजेंसी को किसी तरह की कठिनाई है तो उसे भी अवगत करायें। बैठक में प्रभारी कलेक्टर तथा आयुक्त नगर निगम संस्कृति जैन, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री, जिला परियोजना प्रबंधक सड़क विकास निगम, जिला प्रबंधक सेतु निगम, जिला परियोजना प्रबंधक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्य संबंधित अधिकारी तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE