नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी कल 11 केवी झांझरवाड़ा फीडर पर मेंटेनेंस का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 30.04.2023 (रविवार) को 11 केवी झांझरवाड़ा फीडर पर मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण सुबह 9.00 से दोपहर 01.00 बजे तक फीडर से जुड़े कृष्णा नगर, सिद्धी विनायक कॉलोनी, दुर्गा आईल मील, स्टेडियम, बंगला नं. 59, मंडी प्रांगण, बंगला नं. 7 का कुछ ऐरिया, स्वीमिंगपुल का क्षेत्र, बेनिवाल के कुएं तक, रेलवे फाटक, स्टेशन रोड, चमड़ा कारखाना, एकता कॉलोनी, आंबेडकर कॉलोनी, ईदगाह के पीछे, फ्रैंडस कॉलोनी आदि क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित होगी। आवश्यकतानुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।