BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय नीमच में वृद्धजन के लिए.. <<     KHABAR : नर्मदापुरम में सतरस्ते के पास अतिक्रमण.. <<     NEWS : डीएसटी की अवैध वन सम्पदा के खिलाफ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सिविल अस्पताल ब्योहारी में इलाज के आभाव.. <<     BIG NEWS : मां के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन छतरी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टोरेट सभागार में आज दोपहर में.. <<     REPORT : अनुपयोगी व खुले नलकूपों-बोरवेलों को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि उत्पादन.. <<     KHABAR : शंकर नेत्र चिकित्सालय व जिला अस्पताल के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां बगलामुखी मंदिर कोटरा में मनाया.. <<     BIG NEWS : घर का आंगन और खाना खाती महिला, जब पहुंचा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पीएसएससीआईवीई भोपाल में अकादमिक.. <<     KHABAR : पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 29, 2023, 6:18 pm
BIG NEWS : रामपुरा में मंत्री सिलावट ने किया सामुदायिक भवन का शिलान्यास, बोले- प्रदेश में आज सिंचाई का रकबा 45 लाख हेक्टेयर हो गया, मत्स्य उत्पादन में हमारा एमपी अव्वल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश में वर्ष 2003-04 में सिंचाई का रकबा 7 लाखहेक्टेयर था जो अब बढ़कर 45 लाख हेक्टेयर हो गया है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है, कि 2025 तक प्रदेश का सिंचाई रकबा 65 लाख हेक्टेयर कर दिया जाए। इसके लिए नवीन सिंचाई परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। यह बात प्रदेश के जल संसाधन मछुआ कल्याण एवं मत्‍स्‍य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने नीमच जिले के रामपुरा में शनिवार को मछुआ कॉलोनी में बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास करने के बाद आयोजित समारोह में मछुआ बंधुओं से संवाद करते हुए कही।

इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता , मनासा विधायक निरुद्ध मारू, विधायक गरोठ देवीलाल धाकड़, पूर्व विधायक मनासा विजेंद्र सिंह मालाहेडा, पूर्व विधायक गरोठ चंदर सिंह सिसोदिया, नरेंद्र जैन, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि  जितेंद्र जागीरदार,  गोपाल गुर्जर व अन्य जनप्रतिनिधि भी मंचासीन थे।

जल संसाधन मंत्री  सिलावट ने कहा, कि मत्स्य उत्पादन में प्रदेश का बालाघाट जिला देश में प्रथम स्थान पर रहा है। उन्होंने कहा, कि गांधी सागर जलाशय में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कतला, रऊ, आदि प्रजाति की मत्स्य का बीज भी डाला जावेगा। उन्होंने कहा, कि मछुआरों को नाव के लिए प्रदान किए जा रहे 12 हजार रूपयेकी राशि को बढ़ाकर 15 हजार रूपयेकर दिया जावेगा। मंत्री सिलावट ने मछुआरों की मछली पकड़ने की मजदूरी बढ़ाने की मांग पर कहा कि मत्स्य महासंघ की बैठक में यह प्रस्ताव रखकर मजदूरी बढ़ाने का कार्य किया जावेगा। उन्होंने मछुआरों की विभिन्न मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की बात भी कही।

मंत्री  सिलावट ने कहा कि मत्स्य महासंघ गांधी सागर रामपुरा के अनियमितता करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जावेगी। जल संसाधन मंत्री  सिलावट ने गांधी सागर से मनासा क्षेत्र एवं नीमच जिले की सिंचाई योजना में छूटे हुए मनासा क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों को शामिल करने की घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिए सर्वे का कार्य भी तत्काल प्रारंभ किया जावेगा और इन छूटे हुए गांव को भी गांधी सागर से सिंचाई की योजना में शामिल किया जावेगा।

मंत्री सिलावट ने सांसद एवं विधायक के साथ रामपुरा में मत्स्य महासंघ के फिश कलेक्शन सेंटर का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद  सुधीर गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा, कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में नीली क्रांति प्रारंभ हुई है। मछुआ कल्याण की अनेक योजनाओं का लाभ भी मछुआ बंधुओं को मिल रहा है। इस साल 12 करोड़ रूपये की राशि मछुआ सहकारी समिति को प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि मार्च 2024 तक मध्य प्रदेश के हर एक घर को नल से पीने का शुद्ध पानी मिलने लगेगा। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना का काम भी प्रारंभ हो गया है। सांसद सुधीर गुप्ता ने मछुआ बंधुओं से मत्स्य उत्पादन की नवीनतम तकनीक को अपनाने और मत्स्य उत्पादन बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने का भी आह्वान किया।

विधायक अनिरुद्ध मारु ने अपने उद्बबोधन में गांधी सागर से 1208 करोड़ रुपए की सिंचाई योजना और हर घर नल से जल के लिए अट्ठारह सौ करोड़ की जल जीवन मिशन की  पेयजल योजना की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री जी एवं जल संसाधन मंत्री को धन्यवाद देते हुए मत्स्य महासंघ को होने वाले मुनाफे में मछुआ समिति के सदस्यों को भी बराबर का भागीदार बनाने, मछुआ बंधुओं को आवास के लिए भूखंड प्रदान करने और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने मछुआ बंधुओं की जमीन पर अतिक्रमण को तत्काल हटवाने तथा मत्स्य महासंघ में स्थानीय जनप्रतिनिधियों स्थानीय मछुआ समितियों के पदाधिकारियों को भी शामिल करने का सुझाव दिया। गोपाल गुर्जर ने स्वागत उद्बबोधन दिया। मत्स्य महासंघ के क्षेत्रीय प्रबंधक गोपाल डोंगरे ने मछुआ कल्याण की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी और मत्स्य उत्पादन के बारे में बताया।

प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात सांसद  गुप्ता विधायक मारू एवं मछुआ सहकारी समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। मंत्री सिलावट ने भी मंचासीन अतिथियों का विभाग की ओर से पुष्प हारों से स्वागत अभिनंदन किया। इसके पहले जल संसाधन मंत्री सिलावट ने रामपुरा की मछुआ कॉलोनी में बनने वाले नवीन सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया तथा पौधारोपण भी किया।

इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, उज्जवल पटवा, नीमच के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष  रघुराजसिंह चौरडिया, वरिष्‍ठ पत्रकार एवं नेता सुरेंद्र सेठी मनासा जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष सज्जन शर्मा अन्य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में मछुआ बंधु उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE