BREAKING NEWS
KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम नेवड़ में.. <<     KHABAR : उज्जैन में पीएम मोदी के लिए महाकाल मंदिर.. <<     देवास में अवैध शराब की होम डिलीवरी का.. <<     शिवपुरी हॉस्टल का शर्मनाक हाल! खाने में.. <<     NEWS : कृषि मैपर ऐप सहित कई समस्याओं पर कृषि.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में उतरी समूची.. <<     देवास पुलिस का बड़ा डिजिटल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : पाल रोड पर पुलिस का बड़ा धमाका, तस्करों की.. <<     BIG NEWS : वर्दी का रौब दिखाना पड़ा महंगा, ढाबे पर.. <<     KHABAR : प्रदेश की खुशहाली के लिए जिलेभर में विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर विधायक विपिन जैन का वाहन राजधानी.. <<     VIDEO NEWS: मोदी नेतृत्व के 12 साल पूरे, नीमच में भाजपा.. <<     KHABAR : इंस्टाग्राम प्रेमजाल ठगी का खुलासा,.. <<     KHABAR : श्री कृष्ण-सुदामा गौशाला में केक नहीं, गौ.. <<     BIG NEWS : हार के डर से जानबूझकर की गलती, मीनाक्षी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 29, 2023, 6:48 pm
REPORT : जिले में 10 मई से शिविर लगाकर होगा समस्याओं का निराकरण, मुख्यमंत्री ने कहा- जन सेवा अभियान में जनता को मिले बेहतर सेवाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के दूसरे चरण में जनता को विभिन्न सेवाओं का लाभ सुविधाजनक प्राप्त हो। नामांतरण, बंटवारा, अविवादित नामांतरण, सीमांकन सहित विभिन्न 67 सेवाओं का लाभ इस अभियान में जनता को प्रदान किया जाना है। यह अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। अभियान में ब्लॉक स्तर पर शिविर लगा कर विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया जाए। कलेक्टर्स अपने जिले में शिविर लगाने की योजना बना लें। मुख्यमंत्री चौहान शुक्रवार को निवास कार्यालय समत्व भवन से मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण के संबंध में चर्चा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जनता की शिकायतों का निराकरण और काम होना ही राम राज्य की परिकल्पना है। अभियान में जितनी जल्दी हो सके, उतनी जल्दी जनता की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित हो। जनता की सारी दिक्कतें दूर हों। जनता से सम्पर्क और संवाद बना रहे। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान को कलेक्टर्स और अधीनस्थ अमला गंभीरता से लें। इसमें लापरवाही अक्षम्य होगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जनता की सेवा ही राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है। सभी कलेक्टर्स जिले के विकास के लिए 5 साल का रोडमेप भी तैयार करें, जिससे आदर्श जिला बन सकें। प्रदेश में संसाधनों की कमी नहीं है। आने वाले 5 सालों में जिला प्रगति के नए सौपान गढ़े इसके लिए जन-प्रतिनिधि और कलेक्टर मिल कर काम करें। हर जिले का सम्पूर्ण विकास करना हमारी प्राथमिकता है।मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि ग्रीष्मकाल में पेयजल, दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था और बिजली की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे। कायाकल्प अभियान में निर्माण कार्य तेजी से पूरे हों, इसके लिए राशि जारी की गई है। सड़कों की गुणवत्ता से समझौता न हो। गेहूँ खरीदी का भुगतान में विलंब न हो। आगामी खरीफ फसलों के लिए खाद-बीज और कृषि आदान की पर्याप्त व्यवस्था कर ली जाए। वन ग्राम राजस्व ग्रामों में परिवर्तित हो जाएं, इसके लिए समय-सीमा में रूपरेखा तैयार की जाए।
एन.आई.सी. कक्ष नीमच में आयोजित इस वीसी में विधायक दिलीप सिह परिहार, कलेक्टीर दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, महिला एवं बाल विकास अधिकारी संजय भारव्दानज, ताराचंद मेहरा व अन्यू अधिकारी उपस्थित थे। 
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE