BREAKING NEWS
KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम नेवड़ में.. <<     KHABAR : उज्जैन में पीएम मोदी के लिए महाकाल मंदिर.. <<     देवास में अवैध शराब की होम डिलीवरी का.. <<     शिवपुरी हॉस्टल का शर्मनाक हाल! खाने में.. <<     NEWS : कृषि मैपर ऐप सहित कई समस्याओं पर कृषि.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में उतरी समूची.. <<     देवास पुलिस का बड़ा डिजिटल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : पाल रोड पर पुलिस का बड़ा धमाका, तस्करों की.. <<     BIG NEWS : वर्दी का रौब दिखाना पड़ा महंगा, ढाबे पर.. <<     KHABAR : प्रदेश की खुशहाली के लिए जिलेभर में विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर विधायक विपिन जैन का वाहन राजधानी.. <<     VIDEO NEWS: मोदी नेतृत्व के 12 साल पूरे, नीमच में भाजपा.. <<     KHABAR : इंस्टाग्राम प्रेमजाल ठगी का खुलासा,.. <<     KHABAR : श्री कृष्ण-सुदामा गौशाला में केक नहीं, गौ.. <<     BIG NEWS : हार के डर से जानबूझकर की गलती, मीनाक्षी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 29, 2023, 6:51 pm
KHABAR : लाड़ली लक्ष्मी उत्सव की बेहतर तैयारियाँ की जाएँ, जिला कलेक्टर्स को मुख्यमंत्री चौहान ने दिए निर्देश, बोले- जिले में 2 मई को होगा लाडली लक्ष्मी उत्सव का भव्य आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 2 मई को मुख्यमंत्री निवास पर दोपहर 12 बजे से लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में भोपाल शहर की 1100 लाड़ली बालिकाएँ एवं 500 अभिभावक मौजूद रहेंगे। सीहोर, विदिशा, राजगढ़, एवं रायसेन जिले से 100-100 लाड़ली बालिकाएँ शामिल होंगी। इस तरह 2000 प्रतिभागी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की बेहतर तैयारियाँ सुनिश्चित की जाएँ। मुख्यमंत्री चौहान शुक्रवार को निवास कार्यालय समत्व भवन से लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव महिला-बालविकास दीपाली रस्तोगी तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी उत्सव में लाड़ली लक्ष्मी फ्रेण्डली घोषित ग्राम पंचायतों को पुरस्कार वितरित करने सहित लाड़ली लक्ष्मियों को आश्वासन प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिलों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी गरिमामय लाड़ली लक्ष्मी उत्सव किया जाए। शहर के प्रमुख स्थानों पर बैनर-पोस्टर से प्रचार-प्रसार हो। प्रिंट, इलेक्ट्रानिक एवं अन्य संचार माध्यमों द्वारा भी कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।
एन.आई.सी.कक्ष नीमच में आयोजित इस वी.सी. में विधायक दिलीप सिह परिहार, कलेक्टर दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, महिला एवं बाल विकास अधिकारी संजय भारव्दाज, ताराचंद मेहरा भी उपस्थित थे। 

--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE