विदिशा। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत विदिशा जिले के युवा अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित तो कर ही रहे हैं साथ ही वह अन्य युवाओं को रोजगार देने का कार्य कर प्रेरणा के स्रोत भी बन रहे हैं। अभी हाल ही में विदिशा जिले की खामखेड़ा पोस्ट के ग्राम दयानंदपुर में निवास करने वाले संदीप कुशवाह मो. 9131225564 ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से जुड़ कर 950000 रुपये का ऋण प्राप्त कर इंजीनियरिंग वर्कशॉप की यूनिट प्रारंभ की है। जिसमें वह संबंधित कार्यों का संपादन करते हैं। इतना ही नहीं संदीप ने इस व्यवसाय के लिए 12 युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराया है। जो उनकी वर्कशॉप में रहकर कार्य करते हैं और उन्हें वेतन भी प्रदान किया जाता है।
हितग्राही संदीप कुशवाह ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत आवेदन कर पंजाब बैंक से 950000 रुपये का ऋण प्राप्त किया है जिसकी किस्त भी वह समय पर भरते हैं। इसके साथ ही उन्हें योजना अंतर्गत सब्सिडी भी प्रदाय की गई है। योजना का लाभ लेकर प्रसन्न हैं और उनका व्यवसाय भी ठीक चल रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है। वे कहते हैं कि युवाओं को व्यवसाय करने हेतु इस तरह की योजनाएं प्रारंभ कर प्रधानमंत्री जी ने बहुत ही नेक कार्य किया है।