तराना। अनुविभाग की माकड़ोन तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार के रीडर परमार सुनील परमार और जिला मंत्री व विधानसभा प्रभारी नाहर सिंह पर मारपीट के आरोप लगे है घटना से आक्रोशित हुए। कर्मचारियों ने दोपहर बाद से काम बंद कर दिया और थाने पहुंच कर्मचारियों ने आवेदन दिया है। सूत्रों की माने तो दोनो पक्षों ने थाना पहुंच आवेदन दिया है थाना प्रभारी दोनो आवेदन की जांच कर रहे है। घटना के बाद कर्मचारियों ने काम किया बंद घटना के बाद तहसील कार्यालय में कर्मचारी और पटवारी पहुंचे और थाना प्रभारी, तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी को आवेदन दिया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जब इस विषय मे विधानसभा प्रभारी एवं जिला महामंत्री नाहर सिंह पवाँर से जानकारी मांगी उन्होंने बताया की वसीयत को लेकर राशि की मांग की थी। कृषक की वसीयत को लेकर आवेदन था कृषक बार बार चक्कर लगाकर परेशान हो गया था। कृषक को लेकर तहसील परिसर पहुंचे तो बाबू कृषक से अभद्रता कर रहे थे बोलचाल हुई थी मारपीट नही हुई।
जब इस विषय मे नायब तहसीलदार रूपकला परमार से घटना की जानकारी चाहि मेडम ने बताया में नेनावद में ड्यूटी पर थी कार्यालय पहुंचने पर कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से कार्यवाही की ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी को प्रेषित किया है।