BREAKING NEWS
NEWS : राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह का.. <<     “12 साल बेमिसाल” भादवामाता धाम में विशेष पूजन,.. <<     BIG BREAKING : राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ा सियासी.. <<     पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बागेश्वर धाम.. <<     मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म रिजेक्ट, छतरपुर.. <<     KHABAR : परम एकादशी आज, दो क्विंटल श्रीखंड.. <<     शिवपुरी जिले कोलारस में प्रशासन की बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द पर.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में फटी जलापूर्ति पाइप.. <<     KHABAR : लोक सेवा गारंटी अधिनियम में बड़ी कार्रवाई,.. <<     राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : भादवामाता धाम में मोदी सरकार के 12 वर्ष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कुल्हाड़ा घाट रेत खदान पर कलेक्टर और एसपी.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाई.. <<     BIG REPORT : डीआईजी निमीष अग्रवाल ने किया नीमच जिले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम भीमपुरा और 25 साल का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2023, 10:56 am
BIG NEWS : आदर्श गौशाला में गोबर आधारित सीबीजी संयंत्र का भूमिपूजन, कृषि मंत्री तोमर ने कहा-  प्रधानमंत्री मोदी का जोर प्रारंभ से ही वेस्ट टू वैल्थ पर, पढ़े खबर 

Share On:-

मुरैना। इंडियन आयल कार्पाेरेशन के अंतर्गत आदर्श गौशाला ग्वालियर में गोबर आधारित सीबीजी संयंत्र का भूमिपूजन आज हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रारंभ से वेस्ट टू वैल्थ पर जोर रहा है। इस दिशा में यह सीबीजी संयंत्र काफी कारगर सिद्ध होगा। 
तोमर ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी जी का लगातार आग्रह रहा है कि हम वेस्ट टू वैल्थ को लेकर काम करें। तोमर ने कहा कि प्रकृति का जो सिद्धांत है, उसके अनुरूप काम करने से समाज-जीवन संतुलित रहता है और प्रकृति भी संतुलित रहती है। इसीलिए भारत सरकार द्वारा गोबरधन योजना भी लाई गई है। तोमर ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि ग्वालियर में ऋषि महाराज के मार्गदर्शन में लगभग 10 हजार गार्यों की सेवा इस गौशाला में की जा रही है और उनकी पहल पर ही यह सीबीजी संयंत्र लगाया जा रहा है, जिससे वेस्ट टू वैल्थ की थीम भी यहां सार्थक होगी। तोमर ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी व धर्मेंद्र प्रधान तथा इंडियन आयल कार्पाेरेशन की टीम को भी धन्यवाद दियाजिन्होंने 31 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना को ग्वालियर में प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। 
तोमर ने कहा कि वर्ष 2024 में यह संयंत्र चालू होने के पश्चात स्वच्छ भारत की दृष्टि से भी परियोजना सार्थक होगी। यह परियोजना गोबरधन योजना की पहल के रूप में है, साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देगी, प्रदूषण समाप्त करने की दिशा में कारगर होगी, इससे रोजगार के अवसर सृजित होंगे एवं गौशाला भी आत्मनिर्भर हो सकेगी। नगर निगम अपने वाहनों में इससे उत्पन्न ईंधन का उपयोग कर सकेगा। समाज व पर्यावरण को निश्चित रूप से इससे बहुत लाभ होगा। 
तोमर ने कहा कि हम जैविक व प्राकृतिक खेती की बात कर रहे हैं, उस दिशा में जाने में भी इससे मदद मिलेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार) एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह, गौशाला के संचालक ऋषि महाराज, इंडियन आयल के कार्यकारी निदेशक शांतनु गुप्ता, तेल उद्योग राज्य स्तरीय समन्वयक दीपक कुमार बसु सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्यजन भी शामिल हुए।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE