मुरैना। हार्टफुलनेस संस्थान एवं जन अभियान परिषद मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में एकात्म अभियान ’’हर दिल ध्यान-हर दिन ध्यान’’ संचालित किया जा रहा है। ग्वालियर-चंबल संभाग के कमिश्नर दीपक सिंह ने कहा है कि अभियान के अन्तर्गत सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिये यौगिक प्राणहूति सहित ध्यान शिविर आयोजित किये जा रहें है। इस अभियान के अन्तर्गत 21 जून 2023 तक संपूर्ण प्रदेश में न्यूनतम 1 करोड़ नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य संबंधित संस्था द्वारा निर्धारित किया गया है।
कमिश्नर सिंह ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिये योगासन, प्राणायाम आदि की महत्वपूर्ण भूमिका है। कमिश्नर ने सभी कलेक्टरों, जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, नगर निगम के आयुक्तों, महिला एवं बाल विकास के संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन के संयुक्त संचालक, नगरीय निकायों के सीएमओ और स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ आम नागरिकों को आयोजित होने वाले योगासन ध्यान शिविर में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करायें। हार्टफुलनेस संस्था एवं जन अभियान परिषद मध्यप्रदेश द्वारा जिले में आयोजित होने वाले ’’एकात्म अभियान’’ में जिले के समस्त अधिकारियों सहित आम नागरिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करायें।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।