BREAKING NEWS
NEWS : राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह का.. <<     “12 साल बेमिसाल” भादवामाता धाम में विशेष पूजन,.. <<     BIG BREAKING : राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ा सियासी.. <<     पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बागेश्वर धाम.. <<     मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म रिजेक्ट, छतरपुर.. <<     KHABAR : परम एकादशी आज, दो क्विंटल श्रीखंड.. <<     शिवपुरी जिले कोलारस में प्रशासन की बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द पर.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में फटी जलापूर्ति पाइप.. <<     KHABAR : लोक सेवा गारंटी अधिनियम में बड़ी कार्रवाई,.. <<     राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : भादवामाता धाम में मोदी सरकार के 12 वर्ष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कुल्हाड़ा घाट रेत खदान पर कलेक्टर और एसपी.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाई.. <<     BIG REPORT : डीआईजी निमीष अग्रवाल ने किया नीमच जिले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम भीमपुरा और 25 साल का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2023, 11:15 am
BIG NEWS : बंजारा समाज के लोग जहां रह रहे हैं, वहीं पर उन्हें मकान बनाने का अधिकार पत्र दिया जाएगा- चौहान, प्रतिमा के समीप बंजारा समाज के छात्र छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण होगा, मेलखेड़ा में रुपसिंह महाराज की प्रतिमा का अनावरण हुआ, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर

Share On:-

गरोठ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मेलखेड़ा में बंजारा समाज के आराध्य देव रूपसिंह महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रारंभ में मुख्यमंत्री एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा कन्याओं का पूजन भी किया। बंजारा समाज की ओर से बाबूलाल बंजारा एवं समाज के प्रबुद्ध जनों ने मुख्यमंत्री व मंचासीन अतिथियों को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया तथा बंजारा समाज की वीरता का प्रतीक शमशीर भी भेंट की। घुमक्कड़, अर्ध घुमक्कड़ एवं बंजारा समाज के भाई बहनों को जो जहां रह रहा है उसे वही मकान बनाने का अधिकार पत्र प्रदान किया जावेगा। बंजारा समाज के जिले एवं प्रदेश के बाहर व्यापार के लिए जाने वाले सदस्यों को परिचय पत्र बनाकर प्रदान किए जाएंगे। जिससे कि उन्हें अन्य राज्यों में व्यापार व्यवसाय करने में कोई असुविधा ना हो। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को मंदसौर जिले के मेलखेड़ा में बंजारा समाज के आराध्य देव श्री रूप सिंह जी महाराज की प्रतिमा के अनावरण बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री वरिष्ठ नेता पंकजा मुंडे, जिले के प्रभारी मंत्री तथा औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग के मंत्री हरदीप सिंह डंग, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक देवीलाल धाकड़, प्रदेश के घुमक्कड़ अर्ध घुमक्कड़ विमुक्त जाति विकास अभिकरण के अध्यक्ष बाबूलाल बंजारा, महा मंडलेश्वर संत श्री दादू जी महाराज सहित अन्य जनप्रतिनिधि बंजारा समाज के प्रबुद्ध जन भी मंचासीन थे। इस अवसर पर अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि गण बंजारा समाज के प्रबुद्ध जन एवं मंदसौर नीमच तथा अन्य  जिलों से बड़ी संख्या मैं आए बंजारा समाज के महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि श्री रूप सिंह जी महाराज की प्रतिमा के समीप बंजारा समाज के छात्र छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण किए जाने कि बात कहीं। उन्होंने कहा कि प्रतिमा के परिसर में आराध्य देव श्री रूप सिंह जी महाराज के जीवन दर्शन पर आधारित संग्रहालय स्थापित किया जावे। जिससे कि भावी पीढ़ी रूप सिंह जी महाराज के बारे में जानकारी हासिल कर सके। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सरकार द्वारा मंगल भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपये प्रदान किए जाते हैं । उन्होंने कहा कि बंजारा समाज के मंगल भवन के निर्माण के लिए इस राशि को बढ़ाकर 20 लाख की राशि प्रदान की जावेगी। मुख्यमंत्री ने गरोठ भानपुरा अस्पताल को 60 बिस्तर से उन्नयन कर 100 बिस्तरों का करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी सागर से सिंचाई योजना में गरोठ भानपुरा और सुवासरा के शेष रहे गांवो को भी सर्वे करवाकर सिंचाई योजना में शामिल करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत बोलिया एवं गांधी सागर का परीक्षण करवाकर नगर पंचायत बनाने का कार्य भी किया जावेगा। मुख्यमंत्री ने विधायक एवं बाबूलाल बंजारा द्वारा दिए गए क्षेत्र के मांग पत्र के संबंध में विचार कर आवश्यक कार्यवाही करने का विश्वास भी दिलाया। 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में बंजारा समाज के कन्हैया लाल मकवाना द्वारा अपने पुत्र प्रीतम मकवाना को मेडिकल की पढ़ाई के लिए विदेश भेजने की सराहना करते हुए कहा कि मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की पढ़ाई का सारा खर्च अब सरकार उठा रही है, उन्होंने समाज का आह्वान किया कि वे अपने बेटे बेटियों को पढ़ाएं लिखाए और आगे बढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने समाज के प्रबुद्ध जनों की टीम बनाकर दसवीं एवं 12वीं में अच्छे अंक लाने वाले समाज के बच्चों को चिन्हित कर उन्हें नीट जेईई की तैयारी के लिए कोचिंग करवाने की बात भी कही।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज बंजारा समाज की ओर से पगड़ी पहनाकर सम्मान किया है मैं बंजारा समाज के मान सम्मान और शान को कभी कम नहीं होने दूंगा। मुख्यमंत्री ने बंजारा समाज के आराध्य देव श्री रूप सिंह जी महाराज के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री रूप सिंह जी महाराज पराक्रमी थे और वीरता के लिए जाने जाते हैं उन्होंने संपूर्ण समाज के लिए जीवन  पर्यंत प्रयास किया है। धर्म को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने अपने गांव में भगवान चारभुजानाथ का मंदिर भी बनवाया । उन्होंने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी काम किया । श्री रूपसिंह महाराज महान समाज सुधारक थे, और उन्होंने गौ माता के संरक्षण के लिए भी कार्य किया । श्री रूप सिंह जी महाराज का संपूर्ण जीवन समाज के लिए प्रेरणादाई  है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री वरिष्ठ नेता पंकजा मुंडे ने कहा कि बंजारा समाज भारतीय संस्कृति का प्रतीक है इस समाज में ने अपनी परंपराओं को आज भी जीवित रखा है । समाज के लोग ह्रदय से प्यार करते हैं और समय आने पर अपनी वीरता और बहादुरी के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने समाज के बाबूलाल बंजारा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान कर बंजारा समाज का मान सम्मान बढ़ाया है उन्हें प्रतिनिधित्व दिया है।  

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक देवी लाल धाकड़ एवं बाबूलाल बंजारा ने क्षेत्र की विभिन्न मांगों से मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया और गरोठ को जिला बनाने की भी मांग की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE