BREAKING NEWS
NEWS : राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह का.. <<     “12 साल बेमिसाल” भादवामाता धाम में विशेष पूजन,.. <<     BIG BREAKING : राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ा सियासी.. <<     पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बागेश्वर धाम.. <<     मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म रिजेक्ट, छतरपुर.. <<     KHABAR : परम एकादशी आज, दो क्विंटल श्रीखंड.. <<     शिवपुरी जिले कोलारस में प्रशासन की बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द पर.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में फटी जलापूर्ति पाइप.. <<     KHABAR : लोक सेवा गारंटी अधिनियम में बड़ी कार्रवाई,.. <<     राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : भादवामाता धाम में मोदी सरकार के 12 वर्ष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कुल्हाड़ा घाट रेत खदान पर कलेक्टर और एसपी.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाई.. <<     BIG REPORT : डीआईजी निमीष अग्रवाल ने किया नीमच जिले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम भीमपुरा और 25 साल का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2023, 11:35 am
KHABAR : बैंकर्स और उद्योग विभाग ने ग्राम दीपगांवकला में किया क्लस्टर स्तरीय क्रेडिट कैम्प का आयोजन, स्वरोजगार योजनाओं के तहत 16 प्रकरणों में वितरित की इतने लाख रूपये की राशि, पढ़े खबर 

Share On:-

हरदा। बैंकर्स और उद्योग विभाग द्वारा गुरूवार को विकासखण्ड खिरकिया की ग्राम पंचायत दीपगांवकला में क्लस्टर स्तरीय क्रेडिट कैम्प आयोजित किया गया। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र हरदा ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के तहत 16 प्रकरणों में कुल 18.52 लाख रूपये की सहायता राशि वितरित की गई। उन्होने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 1 प्रकरण में 10 लाख रूपये, पशुपालन क्रेडिट कार्ड के तहत 3 प्रकरणों में 4.50 लाख रूपये, किसान क्रेडिट कार्ड के तहत 2 प्रकरणों में 3.02 लाख रूपये, पीएम स्वनिधि योजना के तहत 10 प्रकरणों में 1 लाख रूपये  वितरण किए गए। इसके अलावा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 1 प्रकरण में 10 लाख रूपये, समूह बैंक लिंकेज के तहत 5 प्रकरणों में कुल 30 लाख रूपये, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के तहत 6 प्रकरणों में 60 हजार रूपये, पषुपालन क्रेडिट कार्ड के तहत 3 प्रकरणों में कुल 4.50 लाख रूपये, किसान क्रेडिट कार्ड के तहत 2 प्रकरणों में कुल 3.02 लाख रूपये, पीएम स्वनिधि योजना के तहत 10 प्रकरणों में कुल 1 लाख रूपये के प्रकरण स्वीकृत किये गये। शिविर में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत कुल 144.97 लाख रूपये के 82 प्रकरण तैयार किए गए। 
उइके ने बताया कि शिविर में हितग्राहियों को वित्तीय साक्षरता की जानकारी प्रदान की गई। प्रधानमंत्री जीवन ज्योती योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटलपेंशन योजना, सुरक्षा सेंचुरेशन केंपेन के अन्तर्गत योजना का लाभ लेने के लिए जानकारी दी गई और सभी को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE