सतना। मुख्यमंत्री जन सेवा का अभियान का द्वितीयचरण 10 मई से प्रारम्भ होकर अनवरत जारी है। सभी मैदानी कार्यालयों में लगाए गए शिविरों में जन समस्याओं का समाधान तत्परता से किया जा रहा है। जन सेवा अभियान के तहत नगर निगम कार्यालय सतना में क्षेत्र अन्तर्गत 14 दम्पत्तियों को एक साथ विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इन दम्पत्तियों में श्रीवास दिव्येक्ष कुमार मनी भाई-रश्मि श्रीवास, अविनाश सरल-संध्या, रवि कुमार त्रिपाठी-रश्मि, शैलेश मिश्रा-शिवानी, दुर्गेश यादव-सीमा, राहुल तिवारी-श्वेता, पूर्णेश कुमार पाण्डेय-प्रिया, राजकुमार द्विवेदी-सेजल, राहुल कुमार बारी-रूपाली, कैलाश पाण्डेय-साक्षी, संदीप पाण्डेय-विदुशी, राजवेन्द्र प्रजापति-वर्षा, प्रशान्त डिगवानी-प्रतिष्ठा तथा सुशान्त तिवारी-अंकिता शामिल हैं। बिना किसी परेशानी और भाग-दौड़ के विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र पाकर सभी दम्पत्ति खुश और उत्साहित नजर आये। दम्पत्तियों ने बताया कि पहले विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र पाने के लिए परेशान होना पड़ता था। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन कल्याणकारी नितियों के तहत लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए चलाए जा रहे मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान वरदान साबित हो रहा है। नव दम्पत्तियों ने मुख्यमंत्री चौहान को हृदय से धन्यवाद दिया है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।