पाली। मारवाड़ जंक्शन-मारवाड़ जंक्शन सीनियर स्कूल के सभागार में जन आधार ऑथेंटिकेशन,प्रवेश उत्सव,आगामी सत्र की योजना, युवा महोत्सव, हाउसहोल्ड सर्वे के साथ महंगाई राहत शिविर में डोर टू डोर सर्वे व मतदाता जागरूकता अभियान संबंधी गतिविधियां इस संबंध में पीईईओ एवं संस्था प्रधानों की बैठक ली गई।
मारवाड़ जंक्शन के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंकरसिंह उदावत ने विद्यार्थी जन आधार ऑथेंटिकेशन की न्यून प्रगति के संदर्भ में पीईईओ व संस्था प्रधानों को कहा कि जन आधार प्रमाणीकरण के अंतर्गत जिन विद्यालयों की प्रगति 95 प्रतिशत से कम है। उन विद्यालयों के संस्था प्रधान को आगामी 10 दिनों में लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए।
विद्यालयवार प्रगति पर चर्चा की गई तथा न्यून जन आधार अधिप्रमाणन विषय में स्पष्टीकरण व योजना में किए गए प्रयासों की तथ्यात्मक रिपोर्ट पर गहनता से विश्लेषण किया गया। सभी के लिए जन आधार ऑथेंटिकेशन का लक्ष्य शत प्रतिशत निर्धारित है इसके लिए अधिकतम प्रयास जारी रखने के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सीबीईओ शंकर सिंह उदावत के महंगाई राहत कैंप के बारे में समस्त पीईईओ व संस्था प्रधानों को बताया कि योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक प्रचार- प्रसार करवाया जाना सुनिश्चित करावे ताकि महंगाई राहत कैंप के तहत आमजन को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करते हुए राहत पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास करें साथ ही शिक्षा विभागीय योजनाओं, छात्रवृत्ति एवं विभिन्न योजनाओं और समुचित कार्य निष्पादन एवं कर्तव्य का भली-भांति निर्वहन किया जा सके।
इस अवसर पर सीबीईओ शंकरसिंह उदावत, घनश्याम सापेला, आरपी डॉ हापुराम रेगर, मेघवाल सहित समस्त पीईईओ व संस्था प्रधान बैठक में मौजूद रहे।