BREAKING NEWS
NEWS : राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह का.. <<     “12 साल बेमिसाल” भादवामाता धाम में विशेष पूजन,.. <<     BIG BREAKING : राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ा सियासी.. <<     पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बागेश्वर धाम.. <<     मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म रिजेक्ट, छतरपुर.. <<     KHABAR : परम एकादशी आज, दो क्विंटल श्रीखंड.. <<     शिवपुरी जिले कोलारस में प्रशासन की बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द पर.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में फटी जलापूर्ति पाइप.. <<     KHABAR : लोक सेवा गारंटी अधिनियम में बड़ी कार्रवाई,.. <<     राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : भादवामाता धाम में मोदी सरकार के 12 वर्ष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कुल्हाड़ा घाट रेत खदान पर कलेक्टर और एसपी.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाई.. <<     BIG REPORT : डीआईजी निमीष अग्रवाल ने किया नीमच जिले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम भीमपुरा और 25 साल का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2023, 4:36 pm
REPORT : नगर पालिका कार्यालय भवन पांढुर्णा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, उपस्थितों को मिला वरिष्ठों का मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

छिन्दवाडा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिन्दवाड़ा जितेन्द्र कुमार शर्मा और जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिन्दवाड़ा सविता ओगले के मार्ग निर्देशन में जिला न्यायाधीश पांढुर्णा कृष्णदास महार की उपस्थिति में गत दिवस नगरपालिका कार्यालय भवन पांढुर्णा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजकुमार ईवनाती, प्रभारी राजस्व निरीक्षक युवराज मर्सकोले, उपयंत्री सुनील कुमार बघेले, नगरपालिका के कर्मचारी और नगरवासी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश पांढुर्णा महार ने कहा कि आगामी 13 मई को आयोजित नेशनल लोक अदालत के माध्यम से नगरपालिका के वसूली योग्य प्रकरण जैसे संपत्तिकर, जलकर प्रकरणों के अधिक से अधिक निराकरण के लिये पक्षकारों को नोटिस जारी करें। उन्होंने बताया कि नेशनल लोक अदालत में समझौता योग्य आपराधिक, चौक बाउन्स (एन.आई. एक्ट धारा 138), बैंक रिकवरी केसेस, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा, श्रम विवाद, विद्युत एवं वाटर बिल, पारिवारिक विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, सर्विस मैटर, राजस्व प्रकरण (जिला न्यायालय में लंबित), अन्य सिविल केसेस (किराया सुखाधिकार अधिकार, निषेधाज्ञा मामले, विनिर्दिष्ट अनुतोष वाद ) तथा प्री-लिटिगेशन मामलों के अंतर्गत चौक बाउन्स, बैंक रिकवरी व पानी के बिल संबंधी विवादों का निराकरण आपसी राजीनामा के आधार पर किया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE