BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर एमपीएल क्रिकेट लीग का आगाज, 15.. <<     रामद्वारा धाम विवाद पर नगर बंद, रतलाम के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रतलाम सैलाना में रामद्वारा धाम विवाद पर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन.. <<     BIG NEWS : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश-विकसित.. <<     NEWS : नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक संपन्न,.. <<     NEWS : आधार सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने ऑपरेटरों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्लोबल फैटी लिवर दिवस पर जिला चिकित्सालय.. <<     KHABAR : सड़क न बनने तक गांव न आने की बात पर अडिग रहे.. <<     BIG REPORT : नीमच में पेयजल व्यवस्था सुधार के लिए 22.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन दो या न्याय दो- प्रशासनिक दफ्तरों के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे रमेशचंद्र परिहार, परिवार में.. <<     VIDEO NEWS: खनियांधाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का जामा मस्जिद क्षेत्र और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2023, 10:58 am
KHABAR : मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना के तहत आवेदन लेने का काम जिले में प्रारंभ, कलेक्टर सिंह ने उटीला पहुँचकर किसानों से की चर्चा, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना 2023 के अंतर्गत ब्याज माफी के आवेदन पत्र प्राप्त करने का अभियान रविवार 14 मई से प्रारंभ हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम उटीला में पैक्स समिति द्वारा आयोजित किया गया। समारोह में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, संयुक्त आयुक्त सहकारिता भूपेन्द्र प्रताप सिंह, उपायुक्त सहकारिता केडी सिंह, कॉपरेटिव बैंक सीईओ आर के एस चौहान, समिति प्रबंधक मनीष पाठक सहित अन्य विभागीय अधिकारी व बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित हुए। 
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कृषकों को बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों के हित में मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना 2023 लागू की गई है। योजना के तहत आवेदन पत्र लेने का काम आज से प्रारंभ हो गया है। राज्य सरकार द्वारा ब्याज भरने से किसान भाई-बहन डिफॉल्टर नहीं कहलायेंगे। किसानों को समिति से डिफॉल्टर से मुक्त होने का प्रमाण-पत्र भी दिया जायेगा। किसान भाई शून्य प्रतिशत ब्याज पर योजना के लिये पात्र हो जायेंगे। जिन किसानों को समिति से खाद व बीज प्राप्त नहीं हो रहा था उन्हें अब विशेष सुविधा के तहत खाद एवं बीज समिति से प्राप्त होने लगेगा। 
कलेक्टर ने बताया कि पूर्व में ऋण माफी की उम्मीद से बहुत से किसान डिफॉल्टर और सोसायटी से खाद-बीज लेने से वंचित हो गए थे। ऐसे किसानों की परेशानी को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा उनका ब्याज भरने के लिये योजना प्रारंभ की है। ग्वालियर जिले में भी जिले की 76 समितियों में किसानों से ब्याज माफी के आवेदन लेने का कार्य प्रारंभ हो गया है। सभी संबंधित किसान अपने आवेदन पत्र जमा करें ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके। 
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE